विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर मुझे अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ा तो…, लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर राबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया

Published: Thu, 04 Apr 2024 06:12 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है लेकिन अभी तक अमेठी सीट ...और पढ़ें

अगर मुझे अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ा तो…, लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर राबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया।
अगर मुझे अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ा तो…, लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर राबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है, लेकिन अभी तक अमेठी सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसी बीच रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी की जनता चाहती है कि मैं अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अमेठी से करूं, क्योंकि अमेठी की जनता मानती है कि उसने मौजूदा सांसद को चुनकर बड़ी गलती कर दी है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वर्षों से गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, जगदीशपुर एरिया में मेहनत से काम किया है। वहां लोगों की प्रगति हुई। अमेठी के लोगों को लगता है कि स्मृति को सांसद बनाकर गलती की। वे चाहते हैं कि गांधी परिवार वापस आए। यहां तक मुझसे भी आशा करते हैं कि वहां अपना पहला राजनीतिक कदम रखूं।

'मैं चाहता हूं कि प्रियंका सांसद बनें'

वाड्रा ने आगे कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि प्रियंका गांधी पहले सांसद बनें, तब उसके बाद मैं भी संसद आ सकता हूं। मैं दूसरे नेताओं से मिलता हूं तो वे पूछते हैं कि आप राजनीति में आने में देर क्यों लगा रहा हैं, आप हमारी पार्टी से आ जाइए। उन्होंने कहा कि मेरी अलग पार्टी लाइन के नेताओं से भी दोस्ती है, उनको यह लगता है कि अगर मैं सांसद बनता हूं तो अलग स्तर पर काम हो पाएगा। वाड्रा ने कहा कि सही समय आने पर वे फैसला लेंगे।