Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amethi News: पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत; पुलिस फोर्स तैनात

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 05:06 PM (IST)

    अमेठी के संसारपुर गांव में मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान शिव नरायन सिंह की चुनावी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में जवानों को तैनात किया है। पूर्व प्रधान पर 13 साल पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था।

    Hero Image
    बाजारशुकुल के संसारपुर गांव में तैनात पुलिस : जागरण

    जागरण संवाददाता, बाजारशुकुल, (अमेठी)। संसारपुर गांव में मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान की चुनावी रंजिश में पिटाई कर दी गई थी। अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव तक पहुंचने पर मातम छा गया। सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के चारों ओर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है घटना

    गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव नरायन सिंह मंगलवार की सुबह घर से एक किमी दूर स्थित बहादुर का पुरवा गए थे। वह सीवान में राज कुमार सिंह के नलकूप के पास पहुंचे थे कि पहले से लामबंद लोगों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया।

    सिर पर लाठी लगने से वह सड़क किनारे गन्ने के खेत में गिर गए। करीब आधा दर्जन लोगों ने पूर्व प्रधान की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिवारजन सदमे में है।

    यह है मृतक का परिवार

    पूर्व प्रधान शिव नरायन के दो पुत्र विजय सिंह व अलयेन्द्र सिंह तथा दो पुत्री पूनम और रोशनी है। रोशनी का विवाह हो चुका है। जबकि दो पुत्र व एक पुत्री के विवाह की जिम्मेदारी पूर्ण प्रधान पर थी। घटना के बाद से पत्नी रमा व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

    13 वर्ष पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

    वर्ष 2011 में पूर्व प्रधान पर गोली मारकर जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा पंजीकृत किया था। मंगलवार को हुए जानलेवा हमले में भी गोली कांड के अभियुक्त शामिल बताए जाते हैं।

    खेती किसानी से होता है परिवार का पालन-पोषण

    पूर्व प्रधान खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी हत्या के बाद परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। पति की याद में पत्नी बेहोश हो जा रही थी। दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

    तैनात है फोर्स

    पुलिस उपाधीक्षक अतुल सिंह के साथ थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार, जगदीशपुर धीरेन्द्र प्रताप यादव व भाले सुल्तान तनुज पाल ने गांव में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मृतक के घर पर पीएसी तैनात की गई है।

    तहरीर मिलने पर होगा केस

    थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि घटना और अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। हत्या में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।