विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amethi News: अमेठी में कांग्रेस नेता और पूर्व MLC दीपक सिंह पर FIR, स्मृति ईरानी को बताया था पाकिस्तानी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 28 Sep 2023 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2023 02:01 PM (IST)

Amethi News केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री व अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी को पाक‍िस्‍तानी बताने के ...और पढ़ें

Amethi News: स्मृति ईरानी को पाक‍िस्‍तानी बताने के मामले में कांग्रेस नेता पर FIR
Amethi News: स्मृति ईरानी को पाक‍िस्‍तानी बताने के मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

अमेठी, जेएनएन। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री व अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी को पाक‍िस्‍तानी बताने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक स‍िंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में पथरी के आपरेशन के बाद चिकित्सकों की लापरवाही से रामशाहपुर निवासी विवाहिता दिव्या शुक्ला की मौत हो गई थी।

मामले में पति अनुज शुक्ल ने चिकित्सक व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जांच में लापरवाही उजागर होने के बाद सीएमओ ने 18 सितंबर को अस्पताल सील कर दिया था। सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व एमएलसी एवं कांग्रेस नेता दीपक सिंह की अगुआई में अस्पताल की सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया था।

सत्याग्रह के दौरान पूर्व एमएलसी का एक कथित वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें एक चैनल के द्वारा पूर्व एमएलसी से मृतका के दुधमुंहे बच्चे की देखभाल को लेकर प्रश्न किया गया। जवाब में पूर्व एमएलसी ने कहा कि बच्चा अमेठी परिवार का हिस्सा है। किसी ईरानी पाकिस्तानी से उसका कोई मतलब नही है।

इसी बयान से आहत होकर भाजपा जिला महामंत्री केशव प्रसाद सिंह ने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर इस तरह की आपत्तिजनक बयान देने से पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं में रोष है। महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने एनसीआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दीपक ने एक्स प्लेटफार्म पर लगाई पोस्ट

एनसीआर दर्ज होने के बाद गुरुवार को पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर सदन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि जब हमारे देश के सबसे बड़े राज्य की सरकार मेरी आवाज दबा नही पाई, तो किसी पाकिस्तानी और ईरानी की क्या औकात। इस पोस्ट के बाद अमेठी की सियासी जंग सोशल मीडिया पर दोबारा छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: शृंगार गौरी मूल मुकदमे में आज आ सकता है बड़ा फैसला, सुनवाई के बाद अदालत ने सुरक्षित रखा था आदेश

यह भी पढ़ें: UP CMO Transfer: 16 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, विश्राम सिंह बने बरेली के सीएमओ, देखें पूरी ल‍िस्‍ट