UP News: अमेठी में बीजेपी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, सांड से टकराई थी बाइक
अमेठी में सड़क दुर्घटना में बीजेपी नेता राहुल दूबे की दुखद मौत हो गई। वह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में उनकी बाइक सांड से टकरा गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घायल अरविंद यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, अमेठी। सड़क दुर्घटना में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
मुंशीगंज के भुसियावा निवासी राहुल दूबे भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। गुरुवार देर शाम राहुल अपने साथी बघौरा निवासी अरविंद यादव के साथ शहर आए थे। बाईपास पर एक होटल पर खाना खाने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे।
रास्ते में बाईपास पर अचानक उनकी बाइक सांड से टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई। घायल अरविंद का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
सूचना पर जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष विशु मिश्र ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। परिवारजन को ढांढस बंधाया।
कोतवाल रवि सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। पुलिस मामले में विधि कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद परिवारजन में शोक की लहर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।