कांग्रेस के गढ़ में आज राहुल गांधी को घेरेंगे अमित शाह, अमेठी फतेह की तैयारी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात के ताबड़तोड़ दौरे को देखते हुए आज भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह उन्हें उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरेंगे।
अमेठी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में फतेह की तैयारी में है। इस अभियान का आगाज आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उनकी आज अमेठी के कौहार में जनसभा होगी।
अमेठी के गौरीगंज कौहार गांव में होने वाली जनसभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी संबोधित करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात के ताबड़तोड़ दौरे को देखते हुए आज भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह उन्हें उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरेंगे। आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में अमित शाह 47 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दरअसल भाजपा अमेठी की जनता को यह संदेश देना चाहती है कि छह दशकों से कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद अमेठी उपेक्षा का शिकार बना रहा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने मात्र छह महीने में ही अमेठी में विकास के द्वार खोल दिए हैं।
अमित शाह अपने दौरे के दौरान जनता को आश्वस्त भी करेंगे कि अमेठी के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। अमित शाह अमेठी में आज जिन 12 योजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे उनकी सूची भाजपा ने जारी की है। उधर कांग्रेस कहती है कि सारी योजनाएं राहुल गांधी की है। जिनमें कुछ का नाम बदल कर और कुछ का नाम बदले बिना बीजेपी उसे अपना बता रही है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ पोस्टर कैंपेन शुरू किया है जिसका नारा है, 'काम तेरा-नाम मेरा'। अमित शाह से एक हफ्ते पले ही अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने तो वहां बाकायदा उन सभी योजनाओं की फेहरिश्त पढ़ कर सुनाई और कहा कि सब उनकी योजनाएं हैं।
केंद्रीय मंत्री तथा राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ी स्मृति जुबिन ईरानी कल ही अमेठी पहुंची थीं। स्मृति जुबिन ईरानी 21 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। यह राहुल गांधी को अमेठी में घेरने की भाजपा की मुहिम का हिस्सा है। यहां उनका चेहरा स्मृति ईरानी, छह महीने में तीसरी बार यहां आ रही हैं। इस बार वो अमित शाह और योगी के साथ होंगी। भाजपा का इस समय का एक बड़ा सियासी सपना अमेठी फतेह करना है। भले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कोई बादशाह ना हों, लेकिन भाजपा के लिए अमेठी की फतेह किसी राज के किले पर फतेह की तरह ही होगी। अमेठी भले देश की 543 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट हो लेकिन सियासत की मनोवैज्ञानिक जंग में वे बहुत बड़ी जीत होगी।
अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिला था। चुनाव राहुल जीते थे। राहुल को चार लाख आठ हजार 651 मत मिले जबकि स्मृति ईरानी को तीन लाख 748 वोट हासिल हुए थे। चुनाव हारने के बावजूद स्मृति की सक्रियता अमेठी में बनी रही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की करें तो बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तहत आने वाली दस विधानसभा सीटों में से 6 पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी
अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है और अब राहुल गांधी की लोकसभा सीट, जो तीन बार से यहां से सांसद हैं।अमेठी 1967 में लोकसभा सीट बनी। तब से यहां हुए 15 आम चुनाव और उप चुनाव में 13 बार कांग्रेस जीती है और 9 बार गांधी खानदान के लोग। 2009 में 370000 के अंतर से जीतने वाले राहुल 2014 में स्मृति ईरानी से करीब एक लाख मत के अंतर से यहां का चुनाव जीते थे।
यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
अमित शाह 1.30 करोड़ की लागत से बने राजकीय क्षय रोग चिकित्सालय, गौरिगंज, 1.58 करोड़ से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओदारी, अमेठी, शाहगढ़, भादर में रोगी आश्रय स्थल व अमेठी में 2.29 करोड़ से बने सीएचसी का लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें: भाजपा गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के मामले में फेल : मायावती
15.47 करोड़ की लागत से अमेठी संसदीय क्षेत्र के सुलतानपुर में गोमती नदी के किनारे बनने वाले 1990 मीटर लंबे लॉन्चिंग एप्रन परफ्यूपाइन स्टड का शिलान्यास करेंगे. 9.25 करोड़ से एफएम रेडियो, 15.79 करोड़ से अमेठी के कलेक्ट्रेट के आवासीय भवनों और ताला गांव में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का शिलान्यास करेंगे।