Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chandrayaan-3: चंद्रयान तीन म‍िशन से अमेठी के बेटा-बेटी ने बढ़ाया ज‍िले का मान, स्मृति ईरानी ने दी बधाई

    By Prabhapunj MishraEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 01:07 PM (IST)

    Chandrayaan-3 इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंच गया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश भी बन गया है। इस म‍िशन का ह‍िस्‍सा बन अमेठी के बेटा-बेटी ने भी अहम भूम‍िका न‍िभाई है। केन्‍द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन सभी को बधाई दी है।

    Hero Image
    Chandrayaan-3: चंद्रयान तीन म‍िशन का ह‍िस्‍सा बन अमेठी ज‍िले का नाम करने वाली बेट‍ियां

    अमेठी, जागरण संवाददाता। जिले के दो वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन में योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी ने उन्हें बधाई दी है। इस अभियान में हर्षित व श्वेता ने चांद्रयान-3 के लिए क्रायोस्टेट प्रोपेलेंट एंड आक्सीडाइजर में काम किया है। इसके बाद से उनके घर पर बधाई देने लोग पहुंच रहे हैं। सांसद ने उनके माता-पिता से बातचीत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ने इसरो में काम कर रहे दोनों युवा वैज्ञानिकों की तस्वीरें साझा करते हुए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है। स्मृति इरानी ने एक्स पर लिखा अमेठी के लड़के पीछे नहीं हैं.. इसरो में 2017 से काम कर रहे हर्षित बरनवाल ने मिशन चंद्रयान- 3 के लिए साइंटिस्ट क्वालिटी इंजीनियर के तौर पर लैंडर टेस्टिंग टीम में योगदान दिया है। हमें हर्षित पर गर्व है। आगे उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'इसरो में सेवा दे रही श्वेता बरनवाल की उपलब्धियों पर गर्व है।

    श्वेता बरनवाल तीन मार्च 2022 को इसरो में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हुई थीं और चन्द्रयान-3 में क्रायोस्टेज प्रपोलेंट ऐंड ऑक्सीडाइजर में काम रही हैं। श्वेता की शिक्षा एक से आठ तक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता होने के बाद से श्वेता के घर पर बधाई देने लोग पहुंच रहे हैं।

    श्वेता के पिता सत्य नारायण बरनवाल का कहना है कि लांचिंग के समय वह वहां पर मौजूद थे। उनकी बेटी भी चंद्रयान- 3 टीम का हिस्सा थी। अब जाकर यह मिशन पूरा हुआ। यह देश के लिए गौरव का पल है। वहीं हर्षित बरनवाल 2017 में इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हुए और चंद्रायन- 3 मिशन में उनका भी सहयोग रहा।

    चंद्रयान- 3 मिशन की सफलता के बाद से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व व्यपारियों ने भी हर्षित के पिता को बधाई दी। हर्षित के पिता आनंद कुमार बरनवाल का कहना है कि हमें बड़ा गर्व है। हमारे बेटे और उनकी टीम ने गर्व से हम सब लोगों का सर ऊंचा कर दिया है। हमें को बहुत खुशी है।

    श्वेता व हर्षित के आसपास ही है घर

    देश-दुनिया में चंद्रयान-3 की सफलता से हर कोई खुश है। उत्साह व उमंग के बीच शहर के ककवा रोड़ पर खेलकूद कर पल बढ़े श्वेता व हर्षित की कहानी हर किसी के जुबान पर है। दोनों ही चंद्रयान-3 से जुड़कर अमेठी का मान बढ़ाया है। शहर में दोनों के घर भी आसपास बने हुए हैं।