यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20 वर्षों का इंतजार खत्म... अमेठी में मुस्लिम बस्ती के शिव मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
Amethi Shiv temple worship अमेठी में एक शिव मंदिर के 20 साल बाद कपाट खुले। पिछले 20 वर्ष से मुस्लिम ...और पढ़ें

HighLights
- 20 वर्ष से मुस्लिम समुदाय ने मंदिर परिसर पर अतिक्रमण कर रखा था।
- शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
जासं, अमेठी। अमेठी जिले में मुसाफिरखाना के औरंगाबाद में एक शिव मंदिर है, जो 20 वर्षों से बंद था। रविवार को विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन किया गया। औरंगाबाद गांव में अनुसूचित वर्ग के परिवार ने 120 वर्ष पहले शिव मंदिर का निर्माण कराया था।
मंदिर परिसर पर अतिक्रमण कर रखा था
पिछले 20 वर्ष से मुस्लिम समुदाय ने मंदिर परिसर पर अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं हो पा रही थी। बीते दिनों स्थानीय लोगों ने बंद शिव मंदिर को खोले जाने की मांग प्रशासन से की थी। प्रशासन ने मंदिर का कपाट खोलवा कर साफ-सफाई करवाई।
रविवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया।