Amethi News: चारा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
अमेठी के संग्रामपुर में एक युवक रिंकू यादव चारा काटते समय करंट लगने से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वह मोटर चालित मशीन से चारा काट रहा था जब यह हादसा हुआ। घर पर उसकी मां ने उसे अचेत पाया और अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिंकू अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
जागरण संवाददाता, अमेठी। एक युवक चारा मशीन से चारा काटते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिवारजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारजन में कोहराम मच गया है।
संग्रामपुर के पतऊ का पुरवा गांव निवासी रिंकू यादव सोमवार दोपहर बाद मोटर चालित मशीन से पशुओं के लिए चारा काटने की तैयारी कर रहे थे। युवक ने मोटर का तार विद्युत बोर्ड में लगाया। चारा काटने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उस समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
कुछ देर बाद युवक की मां गोमती देवी घर पहुंची, तो रिंकू को छप्पर के नीचे चारा मशीन के पास अचेत पड़ा देख शोर मचाने लगी। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रिंकू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
बड़ा भाई विपिन यादव गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि छोटा भाई गौरव यादव 12वीं कक्षा का छात्र है। पिता अशोक यादव एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
वह भी अपने ड्यूटी पर गए थे। रिंकू घर पर रहकर भैंस-गाय पालता था और दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्राम प्रधान इंद्र भान सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी गई है। लेखपाल को भी घटना की सूचना दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।