Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में विवाहिता ने आत्महत्या की, पति- सास और ससुर के खिलाफ दहेज केस में मुकदमा दर्ज

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 05:32 PM (IST)

    अमेठी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विवाहिता के पिता ने पति सास और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिंकी ने रात में अपने पिता और पति से बात की थी। घटना की जानकारी छोटी बच्ची आरुषी ने दी।

    Hero Image
    फांसी लगाकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत तीन पर केस।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। नव विवाहिता ने शनिवार की आधी रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवारजन में कोहराम मच गया। वहीं विवाहिता के पिता ने पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच शुरू की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीघा गोपालपुर निवासी पिंकी शनिवार की रात परिवारजन के साथ खाना खाया, इसके बाद जेठानी की 12 वर्षीय पुत्री आरुषी के साथ कमरे में चली गई। रात करीब 10 बजे से गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे पिता से फोन पर बात की।

    इसके बाद 12 बजे रात में पति विनोद कुमार सरोज से वीडियो काल पर बात किया। रात ढाई बजे के करीब आरुषी की नींद खुली, तो वह चाची को फांसी के फंदे से लटका देख चीखने-चिल्लाने लगी।

    श्याम पति व बाबा राम समुझ को बताया की चाची छत पर लटकी हुई है उतने गाँव गुहार हुआ आस पास के लोग आ गयें ओर पुलिस को सुचना दिया मौके पर पहुची पुलिस को शव उतरने से रिश्ते दारो ने मना कर दिया ये कह कर कि जब इसके मम्मी व पापा सहदेव आ जायेगें तब शव को हाथ लगाना शव कमरे में टगा हुआ है मम्मी पापा गुजरात से आ रहें हैं।

    सासू शयाम पता ने बताया कि कल हमारे दामाद सुनील व बेटी श्री देबी ने सुबह इनको घुमाने ले गए थे शाम चार बजे लौट कर आयी है हमारे दौ लडके है राज कुमार बडा छोटा लडका विनोद कुमार दोनों प्रदेश में रहते हैं घर पर हम दोनों मियां बीबी रहती हु हमारे लडके विनोद कुमार की शादी थाना क्षेत्र मोहन गज के मैढौना गाँव में सहदेव की बिटिया पिकी के साथ 12 म ई 2025 में हुई थी जब से शादी हुई है।

    केवल पहल बिदाई में मेरे साथ रही थी बस उसके बाद अपने पति विनोद के साथ दिल्ली चली गई थी 15 दिन दिन पहले दोनों दिल्ली से आये थे तीन दिन के बाद ही पत्नी पिकी ने कहा तुम जाओ प्रदेश हम कुछ दिन गाँव में ही रहुगी। 

    दीपावली में जब आओगे तब हम साथ में चलूगी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की सुचना नही मिली है न ही शव को कबजे में लिया गया है प्रभारी ने बताया कि अत्म हत्या है बाकी पोस्ट माडम होने के बाद पता चलेगा