UP Rape Case: युवक ने किशोरी को फोन कर घर के बाहर बुलाया, फिर की दरिंदगी; मुकदमा दर्ज
एक गांव की दलित किशोरी को बहला फुसलाकर और फिर धमकी देकर गांव के बाहर फोन कर बुलाया। जिसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसकी जानकारी रात 12 बजे घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को दी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव के एक मुस्लिम प्रौढ़ के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, अमेठी। एक गांव की दलित किशोरी को बहला, फुसलाकर और फिर धमकी देकर गांव के बाहर फोन कर बुलाया। जिसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसकी जानकारी रात 12 बजे घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को दी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव के एक मुस्लिम प्रौढ़ के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार की रात दस बजे के करीब की बताई जा रही है। पड़ोसी गांव निवासी मुस्लिम संप्रदाय का कदीरुल पिकअप चलाता है। वह गोशालाओं में भूसा लाने का काम करता है। पीड़िता का भाई पिकअप पर भूसा लादने उतारने का काम करता था।
इसी सिलसिले में उसका पीड़िता के घर आना जाना रहता था। पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसने उसकी नाबालिग पुत्री को चोरी से एक बड़ा मोबाइल फोन दे रखा था। वह उससे लगातार बात कर शारीरिक संबंध बनाने की फिराक में रहता था।
शुक्रवार की रात उसने किशोरी को फोन किया और गांव से एक किमी दूर स्थित गोशाला बुलाया। उसने जब जाने से मना किया तो कहा कि यदि न आई तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। इससे डरी सहमी वह घर से उसके पास पहुंच गई।
पहले से वहां उसका इंतजार कर रहे प्रौढ़ ने अपने आगोश में ले लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। गोशाला के पास बाइक खड़ी देख वहां के चौकीदार ने गांव के संजय मौर्य को फोन किया। इसकी जानकारी उसने पीड़िता के भाई को दी। वह बाइक से वहां पहुंचा तो वह भाग चुका था।
वहां से जब किशोरी का भाई लौटकर देखा तो किशोरी भी घर पहुंच चुकी थी। उसने पूछने पर आपबीती मां को सुनाई। किशोरी ने बताया कि उसे धमकी दी गई है कि यह बात किसी से बताया तो उसका अश्लील वीडियो प्रसारित कर देगा।
बीएचईएल में ठेला लगाता है पिता
किशोरी का पिता यहां से 15 किमी दूर ठेला लगाकर परिवारजन का पालन पाेषण करता है। घटना की जानकारी के बाद वह घर पहुंचा और सारी कहानी सुनी। थाने जाकर पुलिस को नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
तीन बच्चों का पिता है आरोपित
दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित तीन बच्चों का पिता है। उसके एक पुत्री व दो पुत्र हैं।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।