कोहरे का कहर! लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए, दो की मौत- 10 घायल
Amethi accident news: अमेठी में लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कोहरे के कारण हुए हादसे में दो लोगों की जान चली ...और पढ़ें
HighLights
Lucknow Varanasi Highway Accident: लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कोहरे के चलते हादसा
अमेठी में दुर्घटना में दो लोगों की मौत
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, अमेठी। UP Road Accident: लखनऊ वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब कोहरे के चलते हुए हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं करीब 10 घायल हुए हैं। घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई। तीन हाइड्रा, चार जेसीबी रेस्क्यू के लिए लगाई गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अतुल सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद हैं।

घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा
घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
