Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो लोगों के घरों में दिखाई देगा सफेद मिट्टी का तेल

    By Edited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 05:59 PM (IST)

    गौरीगंज : लोगों के घरों मे अभी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नीले कलर के मिटटी का तेल उपलब्ध क

    गौरीगंज : लोगों के घरों मे अभी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नीले कलर के मिटटी का तेल उपलब्ध कराया जाता रहा है। लेकिन अब बहुत जल्द ही सफेद मिटटी के तेल से घरों व कारखानों मे रोशनी फैलेगी। बीस जिलों मे बिक्री की अनुमति मिलने के बाद 55 अन्य जिलों में बिक्री की अनुमति मांगी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय तेल निगम ने सूबे के बीस जिलों मे सफेद मिटटी का तेल फ्री सेल करने के लिए अनुमति मांगा था। जिसे मिलने के बाद 55 और जिलों मे बिक्री करने की मंजूरी खाद्य एवं रसद विभाग से मांगा है। जिसे शासन द्वारा मंजूरी भी प्रदान किया गया है। इसके तहत पुराने थोक विक्रेताओं के द्वारा वितरण करने पर उन्हें अलग से भूमिगत टैंक लगाना पडे़गा। वहीं नए थोक विक्रेता रखने पर नियम के तहत लाइसेंस दिया जाएगा। इतना ही नहीं सफेद मिटटी के तेल व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तेल का लेखा जोखा अलग रखा जाएगा। उद्योग मे सफेद मिटटी का तेल उपयोग करने वाले उपभोक्ता को एक टैंकर लोड 12 केएल सीधे तेल कंपनियों ्रद्वारा नजदीक के विक्रय केंद्र से ही किया जाएगा। वही छोटे उपभोक्ताओं के लिए भी डीलर को व्यवस्था दी जाएगी। फुटकर तेल बेचने के लिए किसी अन्य फुटकर विक्रेता को इसकी इजाजत नही होगी। इसमें अनियमितता मिलने पर आपूर्ति आदेश कर्ता, उपभोक्ता तथा थोक विक्रेता डीलर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबध मे जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के आदेशानुसार सफेद मिटटी के तेल के वितरण आदि की नियमानुसार व्यवस्था की जाएगी।