विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल बाथरूम के बाद अब मोबाइल शौचालय

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 11:27 PM (IST)

मुसाफि रखाना (अमेठी): नगर पंचायत ने स्वच्छता की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है। मोबाइल बाथरूम की सेवा उ

News Article Hero Image

मुसाफि रखाना (अमेठी): नगर पंचायत ने स्वच्छता की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है। मोबाइल बाथरूम की सेवा उपलब्ध कराने के बाद अब मोबाइल शौचालय की सौगात नगर क्षेत्र के बाशिंदों को दी गई है। लोग अब शादी-ब्याह व धार्मिक उत्सव के आयोजन में मोबाइल शौचालय का लाभ ले सकेंगे।

14 वें वित्त आयोग अन्तर्गत लगभग बारह लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मोबाइल शौचालय नगर पंचायत मुसाफि रखाना द्वारा मंगवाए गए हैं। इस योजना के तहत नगरवासियों को सार्वजनिक कार्यक्रम व निजी कार्यक्रम में उपयोग के लिए इसे पहले से बुक कराना होगा और नगर पंचायत प्रशासन मोबाइल शौचालय तयशुदा स्थान पर अपने साधन से पहुंचाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसका भुगतान नगर पंचायत कार्यालय में करना होगा। सूत्रों की मानें तो बीते तीन माह पूर्व नगर निधि से पांच सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल बाथरूम लगभग छह लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए थे। उसके बाद अब नगरवासियों को मोबाइल शौचालय की सुविधा देने की पहल की गई है। चेयरमैन बृजेश कुमार अग्रहरि की मानें तो मोबाइल शौचालय योजना से नगर स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। आने वाले दिनों में यह योजना कारगर सिद्ध होगी। क्षेत्रवासी चंदन मोदनवाल, दशरथ अग्रहरि, राकेश कौशल, श्रीप्रकाश कौशल, अरविंद कौशल, विनोद खत्री, सुंदरलाल तिवारी, विक्की कौशल आदि ने मोबाइल शौचालय स्थापित किये जाने पर खुशी जताई है।