Ambedkarnagar: उम्मीद पोर्टल पर दर्ज होंगी वक्फ की 1,493 संपत्तियां, कार्यपालकों को नंबर किए गए जारी
अंबेडकरनगर में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का विवरण अब उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होगा। अल्पसंख्यक विभाग के अनुसार जिले में 1493 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने वक्फ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए यह पोर्टल बनाया है। विवरण अपलोड करने में मदद के लिए दोनों बोर्डों ने अधिकारियों और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शिया और सुन्नी वक्फ की संपत्तियों का संपूर्ण विवरण खंगालने के लिए उम्मीद पोर्टल बनाया गया है। इसपर जनपद की समस्त वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड किया जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग के अनुसार यहां 1,493 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं।
हालांकि, उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन विवरण दर्ज होने के बाद स्थितियां स्पष्ट होंगी। उक्त संपत्तियों पर कर्बला, कब्रिस्तान, शिक्षण संस्थान आदि है। आम और खास श्रेणी में वक्फ संपत्ति का विवरण दर्ज होगा।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता व विकास (उम्मीद) पोर्टल बनाया है। गत आठ अप्रैल से इसे लागू करते हुए वर्तमान समय में वक्फ की संपत्ति का लेखा जोखा, विवरण, पंजीयन, लेखा परीक्षा संग वक्फ तथा बोर्ड के अन्य विवरण को ऑनलाइन दर्ज किया जाना है।
वक्फ की संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों में सहायक सचिव को एप्रूवर नामित किया गया है।
चार कार्यपालक अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर को चेकर तथा जिले की बड़ी संपत्तियों के लिए प्रबंध समिति को जिला समन्वयक नामित किया गया है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने भी वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किए जाने के लिए ऐसे ही एप्रूवर, चेकर, मेकर्स और कोआर्डिनेटर नामित किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का संपूर्ण विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होना है। संपत्ति के प्रबंधक के द्वारा विवरण अपलोड किया जाएगा।
विवरण में दर्ज करने में होने वाली कठिनाई के समाधान के लिए शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कार्यपालक, निरीक्षक, समन्वयक नामित किया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिला स्तर पर स्थापित हेल्पडेस्क पर कनिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर 9670925733 तैनात किया गया है।
सुन्नी बोर्ड के नामित कार्मिक
- कार्यपालक अधिकारी-एजाज अहमद-9795742635
- कार्यपालक अधिकारी-एसएम अफजाल काशिफ-9450627158
- कार्यपालक अधिकारी-मुजाहिद रहमान-8299363648
- कार्यपालक अधिकारी-अहमद मुबीन किदवई-8299449768
- निरीक्षक-अशहर सिद्दीकी-8081079944
- समन्वयक-मदरसा कंजुल उलूम टांडा के प्रबंधक-9839950828
- समन्वयक-नदीम अहमद-9889889051
शिया बोर्ड के नामित कार्मिक
- मुख्य कार्यपालक अधिकारी-जीशान रिजवी-9415036983
- निजी सहायक-शकील अब्बास-9935190711
- एलडीसी-साहिब अली-8756637860
- समन्वयक-हाजी अली हसन-9415921076
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।