Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली देने के लिए निगम ने कसी कमर, कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारियों के नंबर जारी

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 02:51 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने विशेष तैयारी की है। कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण अतिरिक्त रूप से उपलब्ध रहेंगे। अधीक्षण अभियंता ने लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    दुर्गापूजा समेत अन्य त्योहारों में निर्बाध बिजली के लिए निगम ने कसी कमर।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा महोत्सव दशहरा में निर्धारित बिजली आपूर्ति मिलेगी। आपूर्ति में कोई व्यवधान हो तो तत्काल दूर किए किया जाएगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने विशेष तैयारी की है। कंट्रोल रूम नंबर तथा नोडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसफार्मर, तार, इंसुलेटर, केबल भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं में रखा गया है। हर स्थिति से निपटने के लिए अकबरपुर जलालपुर, टांडा और आलापुर सबडिवीजन कंट्रोलरूम बनाए जाएंगे। 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

    जिला मुख्यालय व 41 ग्रामीणांचल विद्युत उपकेंद्र पर चार सदस्य विशेष टीम गठन किया गया है। कहीं ट्रांसफार्मर जालना, जंपर कटने, फ्यूज उड़ एवं तार टूटने जैसी समस्याओं को तुरंत दूर करेंगे। दुर्गापूजा दशहरा पर्व में बिजली की खपत अधिक होती है। ट्रांसफार्मर एवं मशीनरी भी ओवरलोड चलती हैं। फाल्ट होने की संभावना ज्यादा रहती है।

    ऐसे में विभाग में समय रहते तैयारी शुरू कर दी है। कंट्रोल रूम 22 सितंबर से सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा, जो तीन अक्टूबर शाम तक प्रभावी रहेगा। 24 घंटा कंट्रोल रूम मानिटरिंग के लिए तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

    पर्व के दिन रात एवं दिन में अलग-अलग टीम लगाई जाएंगी। तत्काल बिजली फाल्ट को दुरुस्त करेंगे। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंता व एसडीओ के साथ बैठक कर निर्देश भी दिया है। त्यौहार में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। हरदिन बिजली व्यवस्था की निगरानी होगी।

    उपलब्ध रहेंगे संसाधन

    त्योहार पर सामान के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं रहेगी। पावर कारपोरेशन जिला मुख्यालय स्टोर में सिंगल फेज तथा डबल फेस की छह किलोमीटर केबल, तीन फेस की 15 किलोमीटर केबल, छोटे बड़े 110 ट्रांसफार्मर, 1800 से इंसुलेटर, सात ट्रॉली ट्रांसफार्मर अतिरिक्त व्यवस्था आरक्षित रखी है। फाल्ट होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल किया जाएगा।

    कंट्रोल रूम का नंबर

    • मुख्य कंट्रोल रूम नंबर- 9415099672
    • अकबरपुर डिवीजन- 9415901485
    • आलापुर डिवीजन- 9415099196
    • जलालपुर डिवीजन -9415901499
    • टांडा डिवीजन- 9453004805

    नोडल अधिकारी नंबर

    • शहजादपुर- 9453031246
    • अकबरपुर- 9415901495
    • कटेहरी- 9415901487
    • भीटी- 7376582711
    • जलालपुर- 8005489651
    • नेवादा- 9453010884
    • टांडा- 8005494578
    • इल्तिफातगंज- 8005494581
    • आलापुर- 9453004813
    • बसखारी- 9415099194
    • तेंदुआई कला- 9415099194

    नवरात्रि व दशहरा में निर्धारित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। चारों डिवीजन में कंट्रोल रूम गठन, समस्या निस्तारण के लिए 11 नोडल अधिकारी बना तैयारियां पूरी हैं, कंट्रोल रूम व नोडल अधिकारी के नबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। शिकायत तत्काल निस्तारण होगा। -अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता।