Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोरलेन के किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 05:35 PM (IST)

    अंबेडकरनगर के पलई रामनगर बाजार में फोरलेन के किनारे एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। जलालपुर में एक मजदूर का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    Hero Image
    फोरलेन के किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। पलई रामनगर बाजार में फोरलेन के किनारे सुबह युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। बाजारवासियों व ग्रामीणों ने कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस दुर्घटना मान कर जांच व शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्मनपुर की पलई रामनगर बाजार अयोध्या-बसखरी फोरलेन पर स्थित है। शुक्रवार की सुबह बाजारवासियों ने फोरलेन पर एक युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा। बाजार व आसपास गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाजारवासी और आसपास के लोगों के सहयोग से पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। शव के आसपास और जेब से भी कोई सामान, मोबाइल व रुपये आदि नहीं मिला। चप्पल भी गायब रही।

    शर्ट और बनियान पूरी तरह फटा हुआ है। शव किसका है और कहां से कैसे यहां लाया गया, इस बाबत दिनभर बाजार और आसपास के गांवों में चर्चा होती रही। बाजारवासियों में चर्चा के मुताबिक किसी दूसरी जगह हत्या के बाद शव फोरलेन के किनारे फेंककर दुर्घटना का रूप देने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी अभी तक इस बारे में कुछ जानकारी इकट्ठा नहीं कर रही है। वह दुर्घटना मानकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव मर्चरी हाउस में रखा गया है। शिनाख्त के लिए आसपास थानों व इंटरनेट मीडिया की मदद ली जा रही है।

    बाजार गए मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    जलालपुर : कटका के भियांव चौरा गांव के पप्पू गुरुवार सुबह घर से मजदूरी करने गए थे। शाम करीब पांच बजे घर वापस आने के बाद दोबारा रफीगंज बाजार सब्जी लेने के लिए चले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

    शुक्रवार भोर चार बजे जानकारी मिली कि पप्पू का शव घर से कुछ दूरी पर खड़ंजे पर पड़ा हुआ है और बगल में उसकी साइकिल भी पड़ी है। शव पर चोट के निशान भी थे। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। वह परिवार में अकेले कमाने वाला था। तीन बेटियां और एक पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण का स्पष्ट हो होगा। स्वजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।