Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरती से आसमान तक लहराने लगा आन-बान-शान का तिरंगा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:09 PM (IST)

    सुबह से शाम तक एवं शहर से लेकर गांव तक इन दिनों चल रहा तिरंगा अभियान देशभक्ति में सराबोर हुआ जनमानस। ...और पढ़ें

    Hero Image
    धरती से आसमान तक लहराने लगा आन-बान-शान का तिरंगा

    धरती से आसमान तक लहराने लगा आन-बान-शान का तिरंगा

    अंबेडकरनगर: आजादी के बाद पहली बार तिरंगा धरती से आसमान तक हर घर पर आन-बान-शान से लहरा रहा है। सरकार के आह्वान पर संपूर्ण राष्ट्र आजादी के महोत्सव में सहभागी बनने चला है। कोई कोर-कसर नहीं रह जाए प्रशासन और आमजन विविध स्तर जागरूकता फैलाने और भव्यता देने में जुटे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में सुबह आठ बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश कृष्ण जेटली का माल्यार्पण कर वृहद जागरूकता रैली निकाली गई। तिरंगे से सजी बग्घी और सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार तिरंगे के साथ इसमें शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, राजिराम त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्वमंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक सुभाष राय, त्रिवेणीराम एवं जमुना प्रसाद चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। शहजादपुर होते हुए पटेलनगर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महात्मा गांधी, सरदार पटेल व डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष रामशंकर गुप्त ने जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया। यहां लोकतंत्र सेनानी राममूर्ति सिंह, विजेंद्र सिंह, रामकेवल मौर्य, मग्घूराम विमल, जगदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे। सुंदरलाल रामा कालेज आफ नर्सिंग के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बसपा कार्यालय चौराहा एवं जनपद न्यायालय से होते हुए वापस कालेज पहुंच समाप्त हुई। संस्थान के चेयरमैन डा. उमेश चौधरी, निदेशक डा. जयंती चौधरी, उपनिदेशक डा. ज्योति वर्मा व प्रधानाचार्य सुधीश, प्रबंधक ऋषि पांडेय, सत्यदेव ने योगदान दिया। इल्तिफातगंज : बीआरवी इंटर कालेज के छात्रों ने तिरंगा परिधान में भारत का मानचित्र बनाया। भगवती प्रसाद इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय विद्युत नगर, जयराम वर्मा इंटर कालेज के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भियांव : साईं बाबा गौरी बाबा श्रीअर्जुन सिंह पीजी कालेज व साईं बाबा डा. एचपी सिंह कांवेंट स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक डा. हितेंद्र प्रताप सिंह एवं प्राचार्य डा. सीमा रानी मौजूद रहीं। एसबीएस कालेज मठिया के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। चेयरमैन रणविजय सिंह शामिल रहे। जलालपुर : बीआरसी वाजिदपुर से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ देवेंद्र मौर्य एवं बीईओ केपी सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे संग तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। कक्षा पांच का आयूष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सलोनी लक्ष्मीबाई एवं सोनाली भगत सिंह के भेष में आकर्षण का केंद्र रहे। सीडीपीओ बलराम सिंह शामिल रहे। बाबा बरुआदास पीजी कालेज से एनएसएस की जागरूकता रैली निकली। प्रबंध निदेशक महंत देवेंद्र दास, प्राचार्य प्रोफेसर एसपी वर्मा आदि शामिल रहे। देवरिया बाजार : लल्लनजी ब्रह्मचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। यहां प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह ने तिरंगा वितरण कराया। मालीपुर: रुकुनपुर गांव से निकली तिरंगा यात्रा को भाजपा नेता केके मिश्र ने रवाना किया। यहां कमलेश मौर्य, दर्शन राजभर, दयाशंकर, संतोष विश्वकर्मा शामिल रहे। महरूआ: जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में छात्रों रैली निकाली। यहां महाबल सिंह, डा.सुषमा ने झंडा वितरित किया। बसखारी : सहदेई देवी बालिका इंटर कालेज मोतिगरपुर के प्रबंधक एवं पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय वर्मा माथुर, प्रधान धर्मेंद्र शामिल रहे। ब्लाक प्रमुख बसखारी नरेंद्र मोहन ने अपनी कोठी से तिरंगा यात्रा निकाली। सुकुमारी देवी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने रैली में देशभक्ति के नारे लगाए। विद्युतनगर : एनटीपीसी ने आसपास के गांवों में तिरंगा रैली निकाली। गांवों में 21 हजार तिरंगा वितरित किया। महाप्रबंधक मानव संसाधन एसएन पाणिग्राही ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने को प्रेरित किया। राजेसुल्तानपुर : अल्पसंख्यक मोर्चा ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। शुभारंभ वसुधा सिंह स्मृति स्थल से हुई। नेतृत्व जिला महामंत्री मोहम्मद शाहिद अंसारी ने किया। ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। नारी चेतना समूह ने गांव लखनडीह में तिरंगा पदयात्रा कर लोगों के घरों में तिरंगा लगाया। टांडा : डीएवी एकेडमी के छात्रों ने बैंड बाजे के साथ जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय शामिल रहे। आदर्श जनता इंटर कालेज, आदर्श बालिका इंटर कालेज, मदरसा कुंजुल उलूम कौमी इंटर कालेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। ईसीआइ महिला महाविद्यालय तमसा मार्ग से तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में गोष्ठी को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें