UP News: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; दो गिरफ्तार
अंबेडकरनगर में किशोरी को झांसा देकर दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इस दौरान युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने साम ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। किशोरी को झांसा देकर दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इस दौरान युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
मालीपुर के एक गांव की किशोरी को संतकबीरनगर जिले के धनघटा के मछलीगांव मकदूमपुर गांव के युवक सूरज ने झांसा देकर गत 23 अप्रैल को अपहृत कर लिया था। किशोरी अपने साथ मां के आभूषण और नकदी भी ले गई थी। आरोपित युवक दरगाह शाह रमजान गांव में अपने रिश्तेदार राहुल के यहां आता-जाता था। राहुल किशोरी के स्कूल में पढ़ता था। अपहरण में उसकी भी भूमिका पाई गई। स्वजन खोजबीन कर रहे थे कि इसी दौरान आरोपित सूरज ने अपनी मोबाइल से किशोरी की मां के मोबाइल पर उसी दिन रात में फोन किया। बताया कि वह मेरे कब्जे में हैं, कहीं शिकायत किया तो जान से मार डालेंगे।
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने अपहरण, धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में कलमबंद बयान दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपित को दरगाह शाह रमजान से सुबह गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
मालीपुर के एक गांव की युवती गत 17 जून की सुबह घर पर मौजूद थी। दोपहर में वह गायब हो गई। स्वजन ने रिश्तेदारों और संबंधियों से पता किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव का युवक अमन कुमार अपहृत कर ले गया है। पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।