विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस टीमों के बीच रोमांचक रही कबड्डी प्रतियोगिता

By Edited By:
Published: Mon, 30 Sep 2013 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2013 12:47 AM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 10 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

क्षेत्रीय सचिव एवं प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह के उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तेंदुआईकला, टीपीएस महारमपुर, इंदिरा बालिका विद्यालय राजेसुल्तानपुर, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज इटौरी खुर्द, लल्लन जी ब्रहमचारी इंटर कॉलेज भरतपुर, श्रीमती अनारा देवी इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर तथा राजकीय बालिका विद्यालय तेंदुआईकला आदि विद्यालयों के छात्र तथा छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इसी प्रांगण में तीन अक्टूबर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर