Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अहंकार और सत्ता के मद में चूर है असम की सरकार', राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:48 PM (IST)

    UP Politics मणिपुर से मुंबई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अहंकार और सत्ता के मद में चूर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वशर्मा ने मंदिर जाने से रोककर भाजपा का असली चेहरा खुद बेनकाब किया हैं। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कही।

    Hero Image
    राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मणिपुर से मुंबई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अहंकार और सत्ता के मद में चूर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वशर्मा ने मंदिर जाने से रोककर भाजपा का असली चेहरा खुद बेनकाब किया हैं। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा हमारे नेता वैष्णव शंकरदेव के मंदिर जाने की अनुमति ले चुके थे, इसके बावजूद असम की अहंकारी भाजपा सरकार ने रोका यह अन्याय पराकाष्ठा है। कांग्रेस इस मुद्दे को हर गांव-हर घर तक पहुंचाएगी। मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

    कलेक्ट्रेट के सामने किया धरना प्रदर्शन

    कांग्रेसजन ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। संचालन अकबरपुर विधानसभा प्रभारी सुखीलाल वर्मा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि आज देश को एकबार फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जज्बे की आवश्यकता है।

    राम कुमार पाल, इंटरनेट मीडिया महासचिव संजय तिवारी, विशाल वर्मा, संजय यादव और जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य नफरत और डर की राजनीति को खत्म करना, युवाओं और बेरोजगारों को न्याय दिलाना है। गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ल, राज बहादुर मिश्र, हाजी सलीम आदि उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें: लखनऊ लोकसभा सीट से सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, अखिलेश ने इस विधायक को सौंपी जीत की जिम्मेदारी

    comedy show banner
    comedy show banner