Ambedkar Nagar News: लाल निशान से ऊपर बह रही घाघरा, कटान से बर्बाद हो रही फसलें
राजेसुल्तानपुर में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिससे मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा के ग्रामीणों में बाढ़ और कटान को लेकर चिंता है। किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो रही है और फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए स्थायी परियोजना बनाने की मांग की है।

संवाद सूत्र, राजेसुल्तानपुर। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 110 सेंटीमीटर बढ़कर 93.290 सेमी पहुंच गया। देर शाम नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। नदी लाल निशान 92.730 मीटर से 440 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
मांझा कम्हरिया एवं आराजी देवारा के ग्रामीण बाढ़ एवं कटान से काफी चिंतित हैं, इसका सबसे बड़ा प्रभाव धान एवं चारे की फसलों पर पड़ रहा है।
पुल बनने से नदी ने बदली धारा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर 110 सेमी बढ़ गया था, लेकिन देर शाम पानी घटने से नदी का जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। - अंशुल वर्मा, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।