Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्मानित किए गए बांसुरी वादक मुकेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:44 PM (IST)

    अखिल भारतीय सृजन सरिता परिषद् हिमाचल प्रदेश ने साहित्य सेवा सम्मान से अलंकृत किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सम्मानित किए गए बांसुरी वादक मुकेश

    अंबेडकरनगर : युवा कवि, चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को एक बार फिर अखिल भारतीय सृजन सरिता परिषद् हिमाचल प्रदेश ने साहित्य सेवा सम्मान से अलंकृत किया।

    बांसुरी की सुरीली आवाज व अपनी कुशल चित्रकारी और काव्य रचनाओं से विदेशों तक नाम रोशन करने वाले हंसवर क्षेत्र के कटोखर निवासी मुकेश प्रजापति मधुर को यह सम्मान सृजन सरिता परिषद् के संपादक डॉ. विजय कुमार पुरी और निखिल प्रकाशन के निदेशक मोहन मुरारी शर्मा ने दिया। हाल ही में प्रकाशित काव्य संग्रह 'संवेदना की वीथियों में' में देशभर से 109 कवियों की रचनाएं और कवियों का परिचय प्रकाशित किया गया है। इसमें मुकेश की कविताएं और परिचय प्रकाशित है। पुस्तक का आवरण चित्र मुकेश प्रजापति मधुर ने जल रंग से बनाया है। महावीर प्रसाद वर्मा, समाजसेवी अंशु बग्गा, अनुराग सिंह, ज्ञानेश्वर मौर्य, रामसिंह यादव, पवन जायसवाल, ईश्वर दयाल जायसवाल, डॉ. केपी राय, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरूण नागर व बैतुल्लाह आदि ने खुशी जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें