Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्रवाई की मांग पर अड़े गांधी आश्रम के कर्मचारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 26 Sep 2018 11:32 PM (IST)

    अंबेडकरनगर : क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को

    कार्रवाई की मांग पर अड़े गांधी आश्रम के कर्मचारी

    अंबेडकरनगर : क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जांच पूरी हो गई है। अब दोषियों पर कार्रवाई अवश्य किया जाए। सियाराम पांडेय ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार 52 दिन से आंदोलन पर होने से संस्था का कार्य पूरी तरह से ठप है और लाखों का नुकसान हो रहा है। धरने में शिवशंकर चौबे, मंगला यादव, चंद्रशेखर मिश्र, रामसुधार पाल, राम शब्द, राम प्रजापति, लल्लन, रामचंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, घनश्याम, विश्वनाथ वर्मा, योगेंद्र, तुलसीराम उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक 29 को मंडल मुख्यालय पर देंगे धरना

    अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व मंडलीय मंत्री अरुण कुमार ¨सह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों के साथ एक तैयारी बैठक संपन्न हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं समस्याओं को लेकर 29 सितंबर को मंडलीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र नारायण ¨सह सहित फैजाबाद मंडल के विभिन्न जनपद के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस संबंध में अरुण ¨सह ने सभी शिक्षक साथियों से मिलकर धरना को सफल बनाने को कहा। बैठक में सुनील कुमार ¨सह, आसाराम वर्मा, अखिलेश प्रताप ¨सह, प्रदीप कुमार पांडेय, संजय तिवारी, सुशील कांत दुबे, मनोज ¨सह, अरुण प्रकाश, सुनील तिवारी, राम शंकर, अनिल कुमार, अजय ¨सह, सूर्यपाल निषाद आदि मौजूद रहे।

    बहुजन मुक्ति पार्टी का कलेक्ट्रेट पर धरना

    अंबेडकरनगर : बहुजन मुक्ति पार्टी की जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने कहा कि धरना प्रदर्शन बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन महारैली गुजरात के भुज जिला में चल रहा था। इसी दौरान पत्थरबाजी हो गई। इसमें दोषियों को सजा दिलाए जाने के क्रम में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सजा दिलाने की मांग किया गया। बहुजन मुक्ति पार्टी पूना पैक्ट का धिक्कार करता है। धरना में डीआर अंबेश, लालजी गौतम, जय प्रकाश, आत्माराम यादव, रमाशंकर, उर्मिला वर्मा, श्याम नारायण राजभर आदि मौजूद रहे।

    भूमि यात्रा निकाल दी जानकारी

    अंबेडकरनगर : ऐनवा न्याय पंचायत के सलारपुर, महेशपुर, महुवारी, नैपुरा एवं करमपुर बरसवां में भूमिहीन परिवारों को जागरूक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भूमि यात्रा व पंचायत गोष्ठी का आयोजन किया गया। नैपुरा के यात्रा की शुरूआत की गयी। इसमें ग्रामीणों को जमीन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिवकुमार निषाद, दीपक, अजय मांझी, राम सुंदर, अनीता, सुनीता, मालती आदि मौजूद रहीं।