अंबेडकरनगर में बच्चे की डुबोकर हत्या, मौत के बाद माइनर में दफनाया शव; जांच में जुटी पुलिस
अंबेडकरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने 10 वर्षीय बच्चे को नहर में डुबोकर मार डाला और शव को वहीं दफना दिया। परिजनों ने बच्चे की तलाश की तो पता चला कि एक मजदूर युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। बाद में बच्चे का शव नहर में दबा हुआ मिला।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शराब के नशे में युवक ने बालक को माइनर में डुबोकर मार डाला और शव को माइनर में दफन कर दिया। खोजबीन के दौरान जानकारी होने पर स्वजन ने शव बरामद किया। सीओ नितीश कुमार ने घटना स्थल की जांच कर स्वजन से पूछताछ की। युवक फरार है। अकबरपुर के भगवानपुर के सांगापुर गांव का मजदूर युवक बगल में गांव में मजदूरी करने गया था।
शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। गांव के रामकुमार प्रजापति के 10 वर्षीय पुत्र रोशन को बहला-फुसलाकर गांव के उत्तर माइनर पर ले गया।
यहां पर माइनर के पानी में डुबोकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को माइनर में ही दफन कर दिया। काफी देर बाद बालक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।
इस दौरान जानकारी मिली कि बालक को वह मजदूर युवक अपने साथ ले गया था। इसके बाद स्वजन उक्त युवक की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। स्वजन एवं ग्रामीण गांव के आसपास खोजबीन कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ माइनर पर देखा था।
घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन की तो बालक का शव माइनर में मिट्टी से दबा पाया गया। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। पुलिस गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
हालांकि, आरोपित युवक को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है। सीओ नितीश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।