Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैसे ही पैर छुने झुकी दुल्हन, एकदम निकली तेज चीख; सिंदूरदान से पहले ऐन वक्त पर तोड़ दी शादी

    Updated: Sat, 04 May 2024 04:19 PM (IST)

    सिंदूरदान से पहले पांव पुजाई के दौरान दुल्हन ने दूल्हा के पैर छुए उसके पैर में अंगुलियों नहीं होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। दूल्हे के साथ अदा की गई रस्म को दरकिनार कर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे ने काफी देर तक सफाई दी कि पैर की अंगुलियां न होने की बात उसने पहले ही बता दी थी लेकिन दुल्हन व उसके स्वजन नहीं माने।

    Hero Image
    जैसे ही पैर छुने झुकी दुल्हन, एकदम निकली तेज चीख; सिंदूरदान से पहले ऐन वक्त पर तोड़ दी शादी

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सिंदूरदान से पहले पांव पुजाई के दौरान दुल्हन ने दूल्हा के पैर छुए, उसके पैर में अंगुलियों नहीं होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। दूल्हे के साथ अदा की गई रस्म को दरकिनार कर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे ने काफी देर तक सफाई दी, कि पैर की अंगुलियां न होने की बात उसने पहले ही बता दी थी, लेकिन दुल्हन व उसके स्वजन नहीं माने। बराती वापस लौटने लगे तभी घरातियों ने उन्हें रोक लिया। बिना शादी का खर्च दिए किसी को नहीं जाने देने की जिद पर अड़ गए। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंदूर दान से पहले तोड़ दी शादी

    अकबरपुर के सिझौली घेरवा गांव के मंगेश का विवाह 12 अक्टूबर 2023 को इब्राहिमपुर के मुजाहिदपुर गांव से मनोज कुमार के साथ तय हुआ था। गुरुवार को तय तारीख पर बरात पहुंची। डीजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। द्वार चार की रस्म पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ने खाना खाया इसके बाद सिंदूरदान से पहले दुल्हन के पिता दूल्हे का पांव पूजने जा रहे थे।

    जैसे ही दूल्हे ने अपना पैर आगे किया तो वहां बैठे सभी भौचक्के रहे गए। दूल्हे के पैर की उंगलियां ही नहीं थीं। यह बात आग की तरह फैल गई। दुल्हन को पता चलने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। बात तब बढ़ गई जब बरातियों को शादी का खर्च दिए जाने के बैगर वापस जाने से रोक लिया। दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।