विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में कांग्रेस को 'स्पेशल-26' का झटका, कटेहरी सीट पर फंसा पेंच; 41 साल से वनवास झेल रही पार्टी

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:28 PM (IST)

अंबेडकरनगर में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह था, लेकिन सपा की 'स्पेशल 26' सूची से कटेहरी सीट बाहर होने से निराशा हुई है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव। फाइल फोटो

राहुल गांधी और अखिलेश यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. कटेहरी सीट सपा के 'स्पेशल 26' फार्मूले से बाहर हुई।

  2. अंबेडकरनगर में कांग्रेस 41 साल से जीत के लिए संघर्षरत।

  3. 2022 में सपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीटें जीती थीं।

अजय सिंह, अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। हाईकमान की ओर से जिन 181 सीटों की सूची सपा को सौंपी गई थी, उनमें जिले की कटेहरी सीट भी थी, लेकिन सपा के 'स्पेशल 26' फार्मूले में यह बाहर हो गई।

कांग्रेसजन को उम्मीद है कि शुक्रवार को दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक के सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं। उनका यह भी तर्क है कि जिन 26 सीटों को सपा द्वारा दिए जाने की बात प्रचारित की जा रही, उसकी सच्चाई यह है कि ये वे टाप सीटें हैं, जिनपर सपा का प्रदर्शन बेहतर था। तीसरे चक्र की वार्ता में कम से 75 सीटों पर बात तय होने के आसार हैं।

1985 में जब यह क्षेत्र फैजाबाद (अब अयोध्या) में था, तब कांग्रेस को तीन सीटों पर विजय मिली थी। इसके बाद के विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के जीत का सूरज अस्त ही रहा। भाजपा के बाद बसपा और अब सपा का यहां मजबूत किला बन चुका है।

2022 में पांचों सीटों पर सपा का कब्जा

वर्ष 2022 के चुनाव की बात करें तो जिले की पांचों सीटें सपा की झोली में चली गईं। सत्तासीन भाजपा ने 2017 में जीतीं दो सीटें भी गंवा दी थीं। हालांकि, बाद में 2024 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने कटेहरी सीट पर जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। चार सीटों पर अब भी सपा काबिज है।

कांग्रेस का प्रदर्शन रहा खराब

वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनावों में बेहद निराशाजनक रहा। कोई प्रत्याशी तीन हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका था। मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस समेत सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस बीच सपा से समझौते की बात शुरू हुई तो कांग्रेसियों में कुछ उम्मीद की किरण जगी।

उनका मानना था कि यदि जिले से एक भी सीट मिल जाएगी तो 'डूबते को तिनके का सहारा' मिल जाएगा। ऐसे में कांग्रेस की ओर से कटेहरी सीट की मांग की गई थी, जो वर्तमान में सपा के खाते हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि तीसरे चरण की वार्ता में बेहतर समन्वय की उम्मीद है। हालांकि, यदि समझौता नहीं हुआ तो सभी पांचों सीटों पर चुनाव लड़ाया जाएगा।

2022 के चुनाव की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र सपा (उम्मीदवार और मत) कांग्रेस (उम्मीदवार और मत)
अकबरपुर रामअचल राजभर - विजयी (81,931 मत) प्रियंका (2,735 मत)
कटेहरी लालजी वर्मा - विजयी (93,524 मत) निशात फातिमा (2,049 मत)
जलालपुर राकेश पांडेय - विजयी (93,668 मत) रागिनी पाठक (1,731 मत)
अलापुर त्रिभुवनदत्त - विजयी (74,165 मत) सत्यंवदा (1,748 मत)
टांडा / अन्य (क्षेत्र का नाम नहीं दिया गया) राममूर्ति वर्मा - विजयी (95,263 मत) मेराजुद्दीन (1,972 मत)

यह भी पढ़ें- UP विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों पर महिला और युवा शक्ति को उतारने की रणनीति

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा दांव, OBC के छोटे जातीय समूहों के बीच बड़े चेहरे उतारेगी पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।