Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ambedkarnagar: टांडा बस अड्डे से संचालित होगा अकबरपुर डिपो, साढ़े तीन करोड़ की लागत से नए भवन का हो रहा निर्माण

    By omkar vermaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 01:16 AM (IST)

    निगम के अकबरपुर डिपो में क्षेत्रफल कम होने के कारण बसों के संचालन एवं उनकी मरम्मत करने में कर्मियों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। इस कारण अधिकारि ...और पढ़ें

    Hero Image
    डिपो को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात।

    अंबेडकर नगर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम का अकबरपुर डिपो जल्द ही टांडा स्टेशन से संचालित होगा। निगम टांडा में साढ़े तीन करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण करा रहा है। यहां सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं वर्कशाप की स्थापना भी होगी। इसके बाद लंबी दूरी दिल्ली, कानपुर, लखनऊ की बसों को टांडा से रवाना किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन सिर्फ बसों का कुछ देर के लिए ठहराव होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम के अकबरपुर डिपो में क्षेत्रफल कम होने के कारण बसों के संचालन एवं उनकी मरम्मत करने में कर्मियों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। इस कारण अधिकारियों ने पूर्व में कई बार बस स्टेशन एवं वर्कशाप के स्थानांतरित करने की मांग की थी। यह मांग पूर्ववर्ती बसपा सरकार में भी उठाई गई थी। तत्समय परिवहन मंत्री रामअचल राजभर ने बसखारी मार्ग पर एक भूखंड पर बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन तक किया था, लेकिन बाद में जमीन न मिलने पर योजना साकार नहीं हो सकी। 

    इसके उपरांत गत वर्ष निगम ने टांडा स्टेशन में वर्कशाप एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के निर्माण को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही साढ़े तीन करोड़ का बजट स्वीकृत कर कार्यदाई संस्था निर्माण निगम को सौंप दिया। निर्माण इकाई ने काफी तेज गति से कार्य कराया। इसका नतीजा रहा कि करीब 90 फीसद निर्माण पूर्ण हो चुका है। आगामी मार्च माह से अकबरपुर डिपो का संचालन टांडा स्टेशन से होगा। 

    टांडा से होकर गुजरेंगी बसें 

    मार्च माह से अकबरपुर का वजूद महज स्टेशन तक सीमित रह जाएगा। लंबी दूरी की सेवाओं को संचालन टांडा स्टेशन से होगा। लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, कानपुर समेत अन्य जनपदों के लिए बसे टांडा से अकबरपुर होकर गुजारी जाएगी। आगामी वर्ष डिपो के बसों के बेड़े में इजाफा होगा। इसके लिए निगम ने अयोध्या मंडल में 150 बसों के अनुबंधन की प्रक्रिया पूरी है। अकबरपुर डिपो को 20 नई बसों की सौगात मिलेगी।

    वर्कशाप में लगेंगी आधुनिक मशीनें

    टांडा में निर्माणाधीन वर्कशाप आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित रहेगा। निगम बसों की मरम्मत के लिए नई तकनीकी की मशीन मंगाई गई है। इसके साथ ही वर्कशाप में आटोमैटिक वाशिंग प्लांट भी बनाया जाएगा, जिसमें हाईड्रोलिक मशीन से बसों की धुलाई होगी। 

    इन्होंने कहा…

    ‘स्टेशन में नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मार्च माह से डिपो का संचालन वहां से किया जाएगा। इससे यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के साथ टांडा के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी’। 

    -वीएन तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।