Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पति की नशे की आदत से परेशान थी पत्नी, भाइयों संग मिलकर गला घोंट डाला; तीनों गिरफ्तार

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:53 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में एक महिला ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक नशे का आदी था जिससे घर में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने पत्नी और उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी बरामद कर ली है। मृतक की पहचान अनीस अहमद के रूप में हुई है।

    Hero Image
    पत्नी ने भाइयों के साथ पति की गला कसकर की हत्या।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। पत्नी ने अपने दो भाइयों के साथ पति की रस्सी से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया। आला कत्ल रस्सी पुलिस ने बरामद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पियारेपुर गांव के पुंथर झील के समीप खेत में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देख। इसकी सूचना टांडा पुलिस को दी। निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पुलिसकर्मियों संग मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। बाद में शव रसूलपुर मुबारकपुर के अनीश अहमद है।

    घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मृतक कबाड़ बीनता था और नशा करने का आदी था। मृतक के भाई रईस अहमद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि हम लोग पांच भाई बहन हैं। बंटवारा होने से पैतृक मकान में अलग-अलग रहते हैं।

    अनीस अहमद की शादी 15 वर्ष पूर्व प्यारेपुर के हिना फातिमा के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। करीब 10 वर्षों से अनीस नशे का सेवन करने का आदी हो गया था। इसके कारण पत्नी से विवाद होता रहता था। वह जो कमाता था नशे में खर्च कर देता था। कभी-कभी दूसरों से रुपये लेकर नशे करता था।

    आसपास के लोगों का उस पर उधर हो था। उधारी का रुपये वापस नहीं करता था। उसकी पत्नी हिना से तकादा करने लगे। इससे कलह बढ़ गई और पत्नी को मारपीट देता था। ससुराल वालों से भी विवाद करता था। इस कारण हिना अपने बच्चों को लेकर आए दिन मायके चली जाती थी।

    करीब 20 दिन पहले भी अनीस की पत्नी चारों बच्चों को लेकर मायके रजानगर प्यारेपुर चली गई थी। अनीस ससुराल लेने गया, लेकिन पत्नी ने वापस भगा दिया। शनिवार की शाम हिना अपने पति अनीस को साथ लेकर गई।

    हिना फातिमा अपने भाई मो. शाहिद उर्फ मोनू, मो. आरिफ ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या की है। मृतक के भाई रईस की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

    मृतक अनीस की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ गला कसकर हत्या कर शव खेत में फेंका था। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आला कत्ल रस्सी बरामद किया गया है।

    शुभम कुमार, क्षेत्राधिकारी