Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगा इंसाफ, मंच पर रो पड़ीं

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 25 Jun 2025 07:51 PM (IST)

    Ambedkarnagar BJP : अंबेडकरनगर में बुधवार को आपातकालीन दिवस पर आए राज्यसभा सदस्य पूर्व डीजीपी बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने हाथ जोड़कर न्याय की मांग की। उन्होंने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और फफक कर रो पड़ीं। 

    Hero Image

    राज्यसभा सदस्य बृजलाल के सामने मंच पर रो पड़ीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह

    संवाद सूत्र, जागरण, अंबेडकरनगर : आपातकालीन दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यसभा सदस्य बृजलाल की मौजूदगी में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह मंच पर फफक कर रो पड़ी। उन्होंने मंच पर राज्यसभा सदस्य के पास पहुंचकर हाथ जोड़कर न्याय की मांग की। इसके बाद वह बाहर सांसद के वाहन के सामने बैठ गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर सांसद ने उन्हें शांत कराया।
    महरुआ के जैतूपुर गांव की रिंकल सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। गांव के सरकारी तालाब पर बंधा बनाने को लेकर रविवार को उनके पति संजय सिंह तथा आरोपित दीपक सिंह से विवाद हो गया। पुलिस ने उस समय आरोपित तीन लोगों दीपक सिंह उर्फ दीपू, अवनीश सिंह उर्फ शीपू तथा विनय सिंह उर्फ राजन के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया।
    महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने आरोपितों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर सोमवार को परिवार संग थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। दिनभर किसी अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी के धरने पर नहीं पहुंचने से निराश वह शाम को घर चली गई। मंगलवार सुबह छोटे बच्चे व पति संग थाने की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गईं।
    सूचना पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, किछौछा नगर पंचायत के चेयरमैन ओमकार गुप्त समेत सुभासपा के तमाम महिला व पुरुष कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस बीच पुलिस ने एक आरोपित विनय सिंह उर्फ राजन को गिरफ्तार किया। विधायक व किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचकर थानाध्यक्ष ने वार्ता की। इसके बाद में घर पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभद्रता का आरोप

    धरने पर बैठी रिंकल सिंह ने आरोप लगाया कि थाने में सीओ ने वाहन में जबरन बैठा लिया। पुलिस उन्हें तीन घंटे से इधर-उधर घुमाती रही और अभद्रता करते हुए मारापीटा। वहीं सीओ लक्ष्मी कांत मिश्र का कहना है कि उन्हें समझाकर सुरक्षा के बीच घर पहुंचाया गया था। अभद्रता व मारपीट का आरोप निराधार है।

    माइक पकड़ते ही बयां की पीड़ा

    लोहिया भवन में कार्यक्रम के दौरान माइक पकड़ते ही अपनी पीड़ता बयां करते हुए रिंकल सिंह फफक-फकक कर रो पड़ी, इससे माहौल काफी गमगीन हो गया। हालांकि कोई भी पदाधिकारी इस बारे में कुछ बोलने से कतराते रहे।

    बृजलाल के वाहन के सामने बैठी

    कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीड़ित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राज्य सभा सांसद के वाहन के सामने आकर बैठी गई। इस दौरान कार्यकर्ता और मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही। वह पुलिस पर कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
    कार्रवाई का दिया भरोसा
    राज्यसभा सदस्य ने कहा कि थाने पर पुलिस वाहन पर बैठाने के दौरान अभद्रता और कार्रवाई समेत अन्य वीडियो का अवलोकन के बाद अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। मामले सही पाए जाने पर कार्रवाई का  आश्वासन  दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner