Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पत्‍नी ने ही की थी हत्‍या, एक माह से गायब युवक का कुएं में मिला शव, पत्‍नी व प्रेमी गिरफ्तार

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 10:43 AM (IST)

    पासिनहार गांव निवासी अशोक करीब एक महीने पूर्व अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अशोक के बड़े भाई संतोष कुमार ने पुलिस को भाई के गायब होने की सूचना दी थी। कुएं में उसका शव मिला।

    कौशांबी के मंझनपुर में पति की हत्‍या की आरोपित पत्‍नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया।

    प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना इलाके में एक माह से गायब युवक का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हो गया है। प्रेमी के सहयोग से उसकी पत्‍नी ने ही हत्‍या कर कुएं में शव फेंका था। नाटकीय ढंग से सुबह परिवार वालों ने उसने अपना गुनाह कबूल किया तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के बताने पर पड़ोसी गांव स्थित कुएं से शव बरामद किया। युवक की पत्‍नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाई के गायब होने की संतोष ने पुलिस को दी थी सूचना

    पासिनहार गांव निवासी अशोक 30 पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल करीब एक महीने पूर्व अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अशोक के बड़े भाई संतोष कुमार ने पुलिस को भाई के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

    पत्‍नी ने स्‍वजनों ने पति के हत्‍या की बात कबूली

    इसी बीच शुक्रवार की सुबह अशोक की पत्नी शांति देवी ने परिवार वालों के समक्ष पति अशोक की हत्या की बात खुद स्वीकार की। स्‍वजनों की मानें तो शांति देवी ने बताया कि वह अशोक के चचेरे भाई राकेश पुत्र गरीब दास जो उसका प्रेमी है, उसके साथ मिलकर लाश को हिसामपुर के बाहर कुएं में फेंकी है। स्‍वजन पड़ोसी गांव हिसामपुर बहरे मऊ दुबरा गांव के बाहर स्थित उस कुएं के पास पहुंचे जहां शांति देवी ने शव फेके जाने की बात कही थी। कुएं में लाश देखी गई।

    केस दर्ज कर पुलिस ने महिला व युवक को हिरासत में लिया

    परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मंझनपुर थाने की पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अशोक के भाई संतोष कुमार की तहरीर पर उसकी पत्नी शांति देवी व चचेरे भाई राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।