Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    विश्व हिंदू परिषद ने एक लाख समितियों के गठन का रखा लक्ष्य, देश में बनाएंगे एक करोड़ हित चिंतक

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2022 06:47 PM (IST)

    विहिप का लक्ष्य है कि एक वर्ष में समितियों की संख्या एक लाख पहुंच जाए। सेवा प्रकल्पों को भी बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक गांव में विहिप के कार्यकर्ता तैयार करने की भी योजना है। ये समाज को संगठित करने के साथ गो हत्या मतांतरण लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकेंगे।

    Hero Image
    स्थापना दिवस समारोहों के बाद हित चिंतक अभियान शुरू किया जाएगा

    प्रयागराज, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की 60 हजार समितियां देश में कार्यरत हैं। लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में समितियों की संख्या एक लाख पहुंच जाए। उसके माध्यम से सेवा प्रकल्पों को भी बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक गांव में विहिप के कार्यकर्ता तैयार करने की भी योजना है। ये समाज को संगठित करने के साथ गो हत्या, मतांतरण और लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकेंगे। यह जानकारी विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने दी। वह सलोरी में संगठन के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थापना दिवस समारोहों के बाद हित चिंतक अभियान शुरू किया जाएगा

    उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोहों के बाद हित चिंतक अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत देशभर में एक करोड़ नए सदस्य जोड़े जाएंगे। प्रांत में पांच लाख लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। सभी गांवों में कम से कम एक कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। उनकी बड़ी भूमिका होगी। वह सनातन परंपराओं को मजबूत करने में सहयोगी बनेंगे। इसमें स्थानीय संत व मंदिरों के पुजारियों को भी साथ लिया जाएगा। सभी गांव में सप्ताह में एक दिन सत्संग होगा जिससे लोगों में समन्वय बने और स्थानीय मुद्दों पर विमर्श हो सके।

    प्रशिक्षण देकर रोजगार की भी दिखाई जाएगी राह

    सेवा बस्तियों में सेवा कार्य भी बढ़ाए जाएंगे। जैसे युवाओं को कम्प्यूटर सिखाने के साथ महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण देकर रोजगार की भी राह दिखाई जाएगी। कई स्थानों पर यह कार्य शुरू भी हो चुका है। गोशालाओं की व्यवस्था को भी जरूरत के अनुसार दुरुस्त कराया जाएगा। एकल विद्यालय और वेद विद्यालयों की संख्या भी संगठन बढ़ाएगा। अभी देशभर में एक लाख एकल विद्यालय हैं। 25 से अधिक वेद विद्यालय। इनमें से दो प्रयागराज और दो अयोध्या में हैं।

    महानगर में हुए 110 आयोजन

    विहिप प्रवक्ता अश्वनी मिश्र ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महानगर क्षेत्र में कुल 110, यमुनापार में 115, गंगापार में 120 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की विकास यात्रा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभी कुछ दिनों तक यह क्रम जारी रहेगा। कीडगंज स्थित बारह खंभा में हुए कार्यक्रम में आनंद सागर दुबे, लालमणि तिवारी, अमित सिंह, अमरनाथ तिवारी आदि शामिल रहे।