Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC PCS Result 2022 : 39 वैकेंसी थीं एसडीएम की, 19 महिलाओं ने जमाया कब्‍जा, टॉप 10 में महिलाओं का दबदबा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 01:10 AM (IST)

    कुल 364 पदों में से 110 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। वहीं डिप्टी कलक्टर (एसडीएस) के 39 पद में से 19 महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 महिलाएं चयनित हैं। पीसीएस भर्ती में महिला सशक्तिकरण का यह अप्रतिम उदाहरण है।

    Hero Image
    UPPSC PCS Result 2022 : 39 वैकेंसी थीं एसडीएम की, टॉप 10 में महिलाओं का दबदबा

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज : UPPSC PCS Result 2022 पीसीएस-22 के परिणाम में महिलाओं का दबदबा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि टॉप 10 की सूची में 80 प्रतिशत यानी आठ महिलाओं का कब्जा है। केवल दो पुरुष ही इस सूची में जगह बना पाए हैं। वह भी पांचवें और दसवें स्थान पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही नहीं कुल 364 पदों में से 110 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। वहीं डिप्टी कलक्टर (एसडीएस) के 39 पद में से 19 महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 महिलाएं चयनित हैं। पीसीएस भर्ती में महिला सशक्तिकरण का यह अप्रतिम उदाहरण है।

    पीसीएस परीक्षा-22 के जरिए के एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, नायब तहसीलदार के 52, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 25, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के दो, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसस) के दो, सहायक नगर आयुक्त के दो, कारागार अधीक्षक के तीन, उप निबंधक के चार, सहायक नियंत्रक बाट माप के एक, कोषाधिकारी के 15, जिला समाज कल्याण अधिकारी के छह, जिला कमांडेंट होमगार्ड के चार, लेखाधिकारी के दो, विशेष कार्याधिकारी के एक, कर निर्धारण अधिकारी के छह, युवा कल्याण अधिकारी के चार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के एक, खाद्य विपणन अधिकारी के दो, आपूर्ति अधिकारी के सात, रोजगार सहायक अधिकारी के 15, आबकारी निरीक्षक के 10, खादी एवं ग्रोमोद्योग में प्रबंधक के 19, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में प्राविधिक सहायक के दो, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के 12 पद समेत 363 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

    सभी विभागों में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। 110 चयनित महिलाओं में 44 महिलाएं तो एसडीए और डिप्टी एसपी बनेगी। इसके अलावा बीडीओ के पद पर नौ, आपूर्ति निरीक्षण के पद पर दो, नायब तहसीलदार के पद पर 10 महिलाएं समेत कई विभागों में चयनित हैं।

    टॉप 10 सूची

    1. आगरा की दिव्या सिकरवार

    2. लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय

    3. बुलंदशहर की नमता सिंह

    4. उत्तरांचल की आकांक्षा गुप्ता

    5. अंबेडकर नगर के कुमार गौरव

    6. लखनऊ की सल्तनत परवीन

    7. मध्य प्रदेश की मोहसिना बानो

    8. प्रयागराज की प्राजक्ता त्रिपाठी

    9. आगरा की ऐश्वर्या दुबे

    10. गोंडा के संदीप कुमार तिवारी

    comedy show banner
    comedy show banner