Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC LT Grade Exam 2018: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग में 927 सफल

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:50 PM (IST)

    UPPSC LT Grade Exam 2018 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 सामाजिक विज्ञान विषय महिला वर्ग का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी रिजल्ट में कुल 928 रिक्तियों के सापेक्ष 927 का चयन किया गया है।

    यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 सामाजिक विज्ञान विषय महिला वर्ग का परिणाम जारी कर दिया है।

    प्रयागराज, जेएनएन। UPPSC LT Grade Exam 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 सामाजिक विज्ञान विषय महिला वर्ग का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी रिजल्ट में कुल 928 रिक्तियों के सापेक्ष 927 का चयन किया गया है। इसमें रेखा कुमारी प्रथम, रेनू देवी द्वितीय व मंजू उपाध्याय तृतीय स्थान पर हैं। आयोग ने कार्यालय के सूचना पट व वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करा दिया है। अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपीपीएससी ने महिला वर्ग में सामान्य के 464, ओबीसी के 250, अनुसूचित जाति के 195 व अनुसूचित जनजाति के 19 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के कारण अनारक्षित श्रेणी का एक पद का रिजल्ट रोका गया है। सामाजिक विज्ञान के साथ एलटी ग्रेड-2018 के सारे 15 विषयों का रिजल्ट जारी हो गया। आयोग ने एलटी ग्रेड-2018 के तहत 15 विषयों के लिए 10,768 पदों की भर्ती निकाली थी। सामाजिक विज्ञान में 1854 पदों के लिए आवेदन लिया गया। इसमें 80 हजार के लगभग अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

    उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में 29 जुलाई 2018 को परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के दौरान वाराणसी में हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लीक हो गया था। वाराणसी एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण की जांच की। जांच की चार्जशीट दाखिल होने के बाद आयोग ने सितंबर माह में हिंदी के 1433 पदों का रिजल्ट जारी किया गया, जबकि सामाजिक विज्ञान विषय में पुरुष वर्ग के 926 पद का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी किया गया था।

    अब महिला वर्ग का रिजल्ट जारी किया गया। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम औपबंधिक है। चयनितों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन बाद में किया जाएगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक व श्रेणीवार, पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं होगा।

    • यह हैं टॉप टेन चयनित
    • 1-रेखा कुमारी
    • 2-रेनू देवी
    • 3-मंजू उपाध्याय
    • 4-शशिकला पटेल
    • 5-बबली सिंह
    • 6-मीनाक्षी देवी
    • 7-मालती देवी
    • 8-निवेदिता सिंह
    • 9-रीना सैनी
    • 10-अंकिता

    comedy show banner
    comedy show banner