Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: संपर्क से समर्थन जुटाने में कैराना के भाजपाई फिसड्डी, कई दिग्गज नेताओं के गृह क्षेत्र भी शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 12:17 PM (IST)

    UP Politics भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में है। प्रदेश की सभी 80 सीट पर जीत का दावा है लेकिन जमीनी हालात कुछ और कह रहे हैं। संगठन की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क से समर्थन अभियान में एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी 57 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां न्यूनतम 1000 नए लोग भी नहीं जोड़े जा सके।

    Hero Image
    संपर्क से समर्थन जुटाने में कैराना के भाजपाई फिसड्डी, कई दिग्गज नेताओं के गृह क्षेत्र भी शामिल

    अमलेंदु त्रिपाठी, प्रयागराज: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में है। प्रदेश की सभी 80 सीट पर जीत का दावा है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और कह रहे हैं। संगठन की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क से समर्थन अभियान में एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी 57 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां न्यूनतम 1000 नए लोग भी नहीं जोड़े जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव वाला गोरखपुर, उपमुख्यमंत्री केशव की कौशांबी, प्रधानमंत्री मोदी का क्षेत्र वाराणसी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का क्षेत्र अमेठी भी शामिल है।

    एक जुलाई से शुरू हुआ था अभियान

    भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने एक जुलाई से जनसंपर्क से समर्थन अभियान शुरू किया है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर न्यूनतम 1000 प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक जो आंकड़े मिले हैं वह पार्टी के लिए चिंताजनक हैं। सात अगस्त तक के विवरण के अनुसार, कैराना लोकसभा सीट में सब से कम मात्र 161 लोग जोड़े गए। प्रतिशत में यह आंकड़ा 16.1 है, जबकि कुल 213 जगहों पर कार्यक्रम हुए।

    गाजियाबाद में 183 लोग अर्थात 18.3 प्रतिशत लोग जुड़े। यहां 211 जगहों पर कार्यक्रम हुए। संभल में 208 नए लोग जुड़े, यहां का प्रतिशत 20.8 प्रतिशत रहा। सलीमपुर में 240, बलिया में 246, भदोही में 246 नए लोग जुड़े हैं। बिजनौर में 254, सुब्रत पाठक के क्षेत्र कनौज में 251, महेंद्र नाथ पांडेय के क्षेत्र चंदौली में 258 लोग ही जोड़े जा सके, जबकि यहां 287 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    मछलीशहर में 266, राबर्ट्सगंज में 278, उप मुख्यमंत्री केशव के गृह क्षेत्र कौशांबी में नए लोगों को जोड़ने का आंकड़ा 284 तक सीमित है। सहारनपुर में 285, मुजफ्फरनगर में 291, महराजगंज में 297 और बस्ती में 308 लोग नए जुड़े। 16 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां 300 या उससे कम लोग जुड़े हैं।

    45 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां 650 या उससे कम लोग जोड़े गए। प्रदेशभर की बात करें तो 76177 कार्यक्रम आयोजित कर 61811 लोगों को जोड़ा गया जबकि 80000 का लक्ष्य था।

    सबसे अधिक कैसरगंज क्षेत्र में 2289 लोग जोड़े गए

    संपर्क से समर्थन अभियान कैसरगंज लोकसभा में सब से अधिक सफल रहा। यहां 2289 अर्थात 228.9 प्रतिशत लोगा नए जोड़े गए। दूसरे पायदान पर मोहनलाल गंज रहा।

    काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया-

    सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करके नए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया। 13 अगस्त तक अभियान चलता रहेगा। संगठन के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनता के बीच जा रहे हैं। जहां लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है वहां के लिए जल्द समीक्षा बैठक की जाएगी। अवधेश गुप्ता, काशी प्रांत।