UP Nikay Chunav: प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने साधा निशाना, कहा- BJP को सत्ता से बेदखल करने में सपा ही सक्षम
UP Nikay Chunav 2023 प्रयागराज जिले में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार को पूरे तेवर में नजर आए। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज, UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज जिले में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार को पूरे तेवर में नजर आए। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा ने सिर्फ जनता को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सिर्फ सपा ही सक्षम है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को मुंडेरा में पार्टी के महापौर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 में महंगाई कम करने का वादा कर केंद्र में आने वाली भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी कम नहीं हो रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अजय श्रीवास्तव पुराने बसपाई रहे हैं। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में मायावती ने इलाहाबाद शहर उत्तरी से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार उन पर भरोसा जताते हुए महापौर का टिकट दिया है। अजय श्रीवास्तव वर्ष 2007 से 2012 तक नगर निगम में पार्षद भी रह चुके हैं। अब वह सीधे महापौर की लड़ाई में हैं। बता दें कि प्रयागराज में महापौर की कुर्सी पर दो बार कायस्थ समाज के नेता भी बैठ चुके हैं।
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण का मतदान नौ मंडलों के 37 जिलों में 4 मई को होगा, जबकि बाकी नौ मंडलों के 38 जिलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसके बाद सभी 75 जिलों में 13 मई को मतगणना होगी। वहीं, लगभग सभी दलों के प्रत्याशियों का एलान हो चुका है और नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।