UP Elections 2022: प्रयागराज में 24771 मतदाता बढ़े, जानें सबसे अधिक व सबसे कम कहां हैं वोटर
UP Vidhan Sabha Election 2022 लाहाबाद दक्षिणी विधानसभा में सबसे ज्यादा नए वोटर बढ़े हैं। इन संख्या 5401 है। इसके बाद इलाहाबाद पश्चिमी में 4587 इलाहाबाद उत्तरी में 3694 और करछना में 2495 नए वोटर जुड़े हैं। सबसे कम वोटर बढऩे वाली विधानसभा मेजा है।
प्रयागराज, [रमेश यादव]। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के तहत पांचवें चरण में प्रयागराज में 27 फरवरी को चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मतदाता सूची को भी अंतिम रूप दे दिया है। मतदाता अनंतिम सूची में प्रयागराज जनपद में 24,771 वोटर बढ़ गए हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 46,27,545 हो गई है। यह 12 विधानसभा के 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
अनंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 46,27,545
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रयागराज जिले में कुल 46,02,774 वोटर थे। अब अब कुल मतदाताओं की संख्या 46,27,545 हो गई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी वोटरों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का मौका दिया गया है। मतदाता सूची में आफलाइन और आनलाइन नाम जोड़ा गया। प्रयागराज में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होने है। इसके लिए एक फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए गए। नौ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 11 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। साथ ही मतदाता अनंतिम सूची को भी फाइनल कर दिया गया। सूची के आधार पर प्रयागराज जिले में 24,771 वोट बढ़ गए।
दक्षिणी में सबसे ज्यादा, मेजा में सबसे कम वोटर बढ़े
इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा में सबसे ज्यादा नए वोटर बढ़े हैं। इन संख्या 5,401 है। इसके बाद इलाहाबाद पश्चिमी में 4,587, इलाहाबाद उत्तरी में 3,694 और करछना में 2,495 नए वोटर जुड़े हैं। सबसे कम वोटर बढऩे वाली विधानसभा मेजा है। यहां पर 440 नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा है। इसके बाद कोरांव में 748 और हंडिया में 871 नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
नए वोटर बदल सकते हैं प्रत्याशियों की किस्मत
जिन वोटरों का नाम अनंतिम मतदाता सूची में जुड़ा है, वह प्रत्याशियों की किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि इसमें तमाम ऐसे वोटर होंगे, जिनका नाम पहले जुड़ नहीं पाया था। बाद में किसी के माध्यम और सहयोग से वह वोट डालने के हकदार बन पाए हैं। ऐसे में उनका कुछ सहयोग करने वाले नेता या पार्टी की तरफ रहेगा। इसके अलावा तमाम ऐसे वोटर भी होंगे, जो पहली बार वोट करेंगे। ऐसे में प्रत्याशियों की नजर नए वोटरों पर भी रहेगी। इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक अथक प्रयास करेंगे।
विधानसभा वार मतदाताओं का जानें आंकड़ा
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
फाफामऊ 1,97,916 1,67,265 37 3,65,218
सोरांव 2,03,949 1,75,209 32 3,79,190
फूलपुर 2,23,272 1,84,157 64 4,07,493
प्रतापपुर 2,19,561 1,86,630 41 4,06,232
हंडिया 2,16,608 1,83,736 56 4,00,400
मेजा 1,79,148 1,46,065 16 3,25,229
करछना 1,90,855 1,58,470 48 3,49,373
इलाहाबाद पश्चिमी 2,50,418 2,08,418 40 4,58,876
इलाहाबाद उत्तरी 2,42,768 1,99,049 95 4,41,912
इलाहाबाद दक्षिणी 2,22,513 1,85,386 137 4,08,036
बारा 1,80,182 1,54,030 63 3,34,275
कोरांव 1,89,660 1,61,628 23 3,51,311
कुल 25,16,850 21,10,043 652 46,27,545
कहां कितने वोटर बढ़े
फाफामऊ-1,218
सोरांव-978
फूलपुर-1,473
प्रतापपुर-1,714
हंडिया-871
मेजा-440
करछना-2495
इलाहाबाद पश्चिमी-4587
इलाहाबाद उत्तरी-3694
इलाहाबाद दक्षिणी-5401
बारा-1,152
कोरांव-748
कुल : 24,771
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।