Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: प्रतापगढ़ के कुंडा में तीन दशक से चल रही है रघुराज प्रताप सिंह की 'सरकार'

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 08:42 AM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 रघुराज प्रताप सिंह वर्ष 1993 से लगातार निर्दल प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित होते आ रहे हैं। वर्ष 2007 के चुनाव में रघुर ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Vidhan Sabha Election 2022: कुंडा विधानसभा सीट पर पिछले छह चुनाव से रघुराज प्रताप सिंह जीत रहे हैं

    प्रयागराज, दिनेश सिंह। प्रतापगढ़ की बहुचर्चित कुंडा विधान सभा सीट पर वर्ष 1993 से हर चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का राज रहा है। यहां मतदाताओं के दिल में उनके लिए इतना प्यार है कि कोई विरोधी मतों की संख्या में अब तक रघुराज के आसपास भी नहीं ठहर सका है। हर चुनाव में जीत-हार का अंतर बढ़ता जा रहा है। इस चुनाव में पहली बार रघुराज अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि मतदाता उन्हें ही चुनते हैं या किसी दूसरे दल के लिए भी अपना प्रेम दिखाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा भैया के नाम से लोग पुकारते हैं

    कुंवर रघुराज प्रताप सिंह को लोग राजा भैया भी पुकारते हैं। उनके सियासत में कदम रखने से पहले तक कुंडा की जनता ने बसपा, सपा को छोड़ अन्य प्रमुख दलों को मौका दिया। इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता नियाज हसन को छह बार सदन में पहुंचने का मौका दिया था।

    रघुराज प्रताप सिंह 1993 से लगातार निर्दल प्रत्‍याशी के रूप में जीतते रहे हैं

    रघुराज प्रताप सिंह वर्ष 1993 से लगातार निर्दल प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित होते आ रहे हैं। वर्ष 2007 के चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह ने 73,732 मत हासिल करके बसपा प्रत्याशी शिव प्रकाश सेनानी को 53,128 मतों से हराया था। शिव प्रकाश को 20,604 मत मिले थे। वर्ष 2012 में रघुराज प्रताप सिंह का जीत का अंतर बढ़ गया। इस चुनाव में 1,11,392 मत पाकर रघुराज चुनाव जीते। बसपा प्रत्याशी शिव प्रकाश सेनानी को 88,255 मतों से हराया। शिव प्रकाश को 23,137 मत मिले।

    रिकार्ड मतों से जीतने का कीर्तिमान बनाया

    वर्ष 2017 के चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह ने रिकार्ड कायम करते हुए 1,03,353 मतों से जीत दर्ज की। 1,36,223 मत पाकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जानकी शरण पांडेय को हराया। जानकी को 32,870 मत और तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी परवेज अख्तर को 17,176 मत मिले थे। पिछले तीन चुनावों में सपा ने उन्हें समर्थन दिया था। इस बार भाजपा, कांग्रेस और बसपा की तरह सपा भी उनके सामने प्रत्याशी उतारेगी। ऐसा में माना जा रहा है कि कुंडा विधानसभा में भी रोमांचक मुकाबला हो सकता है। मतदाता किसे वोट करते हैं। कुंडा का नया राजा कौन होगा। इसके बारे में तो 10 मार्च को ही पता चलेगा।

    कुंडा विधान सभा एक नजर में

    -5,67,531 कुल आबादी

    -3,56,693 कुल मतदाता

    -1,91,397 पुरुष मतदाता

    -1,65,134 महिला मतदाता

    -219 कुल मतदान केंद्र

    -400 कुल बूथ

    -64 क्रिनटिकल मतदान केंद्र

    -24 चिह्नित उपद्रवी।