Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: प्रयागराज की महापौर ने वापस लिया पर्चा, पति मंत्री नंदी के सामने चुनाव मैदान में उतरी थीं

    Vidhan Sabha Election प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। उन्‍होंने शहर दक्षिणी से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन किया था। इसी सीट पर महापौर के पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी भी भाजपा की सीट से प्रत्‍याशी है।

    By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 11 Feb 2022 05:36 PM (IST)
    Hero Image
    UP Vidhan Sabha Election 2022: इलाहाबाद शहर दक्षिणी की प्रत्‍याशी महापौर अभिलाषा गुप्‍ता ने अपना पत्र वापस ले लिया है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा गठन के लिए प्रयागराज में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। इसके तहत शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से चुनाव मैदान में अपने पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी के सामने उतरीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने बड़ा कदम उठाया। उन्‍होंने अपना पर्चा वापस ले लिया है। गुरुवार को उनके पर्चे को जिला निर्वाचन कार्यालय से वैध घोषित किया गया था। अब शहर दक्षिणी सीट से उनके पति कैबिनेट मंत्री नंदी मैदान में हैं और अभिलाषा अब अपने पति के चुनाव प्रचार में सहयोग करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्दलीय उम्‍मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पर्चा वापस लिया

    उधर शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन करने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब वह चुनाव मैदान में नहीं दिखेंगे। अब तक की जानकारी के अनुसार इन दो प्रत्‍याशियों के नामांकन वापसी की सूचना है।

    सभी राजनीतिक दलों के प्रत्‍याशियों के पर्चे वैध

    इलाहाबाद की 12 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। किसी भी दल के प्रत्‍याशी का पर्चा न तो खारिज हुआ और न ही किसी ने नाम वापसी की। अब सभी 12 विधान सभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्‍याशी एक दूसरे को टक्‍कर देंगे। उनके पर्चे भी वैध पाए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि पर्चों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका जिला प्रशासन की ओर से दिया गया था। महापौर अभिलाषा गुप्‍त नंदी व देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।