Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: ये है प्रतापगढ़ की बाबागंज सीट, यहां पिता दो बार जीते और बेटे ने लगाई हैट्रिक

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jan 2022 04:07 PM (IST)

    UP Election 2022 रघुराज प्रताप सिंह ने अपने करीबी रामनाथ सरोज को 1996 में चुनाव मैदान में उतारा। दो चुनावों में लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में व ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Election 2022: प्रतापगढ़ की बाबागंज सीट पर वर्ष 1996 से निर्दल प्रत्याशी का ही कब्जा रहा।

    प्रयागराज, [दिनेश सिंह]। प्रतापगढ़ की कभी बिहार के नाम से रही बाबागंज सीट पर रामनाथ सरोज जहां रिपीट हुए, वहीं उनके बेटे विनोद सरोज ने हैट्रिक लगा दी। इस सीट पर आखिरी बार वर्ष 1993 में सपा का खाता खुला था, फिर रघुराज प्रताप सिंह समर्थक निर्दलीय प्रत्याशियों के आगे किसी की नहीं चली। परिसीमन के बाद वर्ष 1967 में अस्तित्व में आए बिहार विधान सभा सीट पर तीन बार कांग्रेस ने परचम लहराया था। वर्ष 1967 में राम स्वरूप भारती, वर्ष 1980 व 85 में सरजू प्रसाद सरोज निर्वाचित हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबागंज विधान सभा सीट

    कुल आबादी--4,91,569

    कुल मतदाता--3,18,438

    पुरुष--1,69,616

    महिला--1,48,762

    थर्ड जेंडर--60

    कुल मतदान केंद्र-219

    कुल बूथ-373

    क्रिटिकल मतदान केंद्र--51

    चिह्नित उपद्रवी--27

    रामनाथ सरोज दो बार जीते, विनोद सरोज तीन बार जीते

    यहां की जनता ने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, जनता दल, भाजपा व समाजवादी पार्टी को भी एक-एक बार मौका दिया। वर्ष 1996 में रघुराज प्रताप सिंह ने अपने करीबी रामनाथ सरोज को चुनाव मैदान में उतारा। दो चुनावों में लगातार रामनाथ सरोज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक निर्वाचित हुए। उनके निधन के बाद राजा भैया ने उनके बेटे विनोद सरोज को वर्ष 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने लगातार तीन बार इस सीट बार जीत का परचम लहराकर हैट्रिक लगाई।

    2012 में सीट का नाम बदलकर बाबागंज हो गया

    विनोद सरोज ने वर्ष 2007 में 42,034 मत पाकर बसपा के कृष्णचंद्र को 9,160 मतों से हराया। दूसरे स्थान पर कृष्णचंद्र को 32,874 मत और तीसरे स्थान पर रहे अपना दल के सुरेश भारती को 4,854 मत मिले थे। वर्ष 2012 के चुनाव में इस सीट का नाम बदलकर बाबागंज हो गया। उस चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विनोद सरोज ने बसपा प्रत्याशी महेंद्र बौद्ध को 42,066 मतों से शिकस्त दी थी। विनोद सरोज को 69,332 मत और महेंद्र बौद्ध को 27,266 मत मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सुरेश भारती को 25,920 मतों पर संतोष करना पड़ा था।

    2017 में निर्दल प्रत्‍याशी विनोद सरोज ने भाजपा प्रत्‍याशी को हराया

    वर्ष 2017 में निर्दल विनोद सरोज ने 87,778 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन गौतम को 37,160 मतों से हराया। पवन गौतम को 50,619 मत और तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी दयाराम को 17,097 मत मिले थे। निर्दल प्रत्याशी के रूप में हैट्रिक लगाने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज इस बार अपनी पार्टी से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे।