UP Board Exam 2022 Preparation: हाईस्कूल के विद्यार्थी हिंदी में अच्छे अंक पाने को ऐसे करें पढ़ाई
UP Board Exam 2022 Preparation यूपी बोर्ड में हाईस्कूल हिंदी विषय को लेकर छात्र और छात्राएं कतई परेशान न हों। राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ के वरिष्ठ हिंदी अध्यापक डाक्टर राम मिलन यादव हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए आपको टिप्स दे रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। अगर आप यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं हैं तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें। हम आपको विशेषज्ञ अध्यापक के टिप्स बता रहे हैं। विशेषज्ञ का यह सुझाव परीक्षा में आपके बहुत काम आएगा। हिंदी विषय को प्रायः बच्चे आसान समझकर कम पढ़ते हैं। इसमें तथ्यात्मक और सटीक उत्तर लिखने से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रश्नों के उत्तर लिखते समय तथ्यों पर ध्यान दिया जाए तो अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा गुरु मंत्र विषय हिंदी
- माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से होने जा रही है।
- पहले दिन प्रथम पाली में 8:00 बजे से 11:15 बजे तक हिंदी की परीक्षा हाईस्कूल की होगी।
- हाईस्कूल हिंदी की लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी।
- हिंदी विषय को प्रायः बच्चे आसान समझकर कम पढ़ते हैं।
- इसमें तथ्यात्मक और सटीक उत्तर लिखने से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
जीजीआइसी प्रतापगढ़ के शिक्षक डाक्टर राम मिलन यादव के टिप्स
राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ के वरिष्ठ हिंदी अध्यापक डाक्टर राम मिलन यादव ने टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि ध्यान से प्रश्नों को पढ़ें उसके बाद सटीक उत्तर लिखें। लिखावट स्पष्ट और उसमें गलती न हो। किसी भी प्रश्न का उत्तर आवश्यक से अधिक बड़ा नहीं करें। परीक्षा काल में तनाव रहित रहें। व्यायाम व प्राणायाम भी करें। उत्तर पुस्तिका के अंत मैं अपना अनुक्रमांक अवश्य लिखें। उत्तर पुस्तिका में कहीं पर नाम या कोई प्रतीक चिह्न नहीं बनाएं।
ऐसे होगा प्रश्नपत्र का स्वरूप
- हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी।
- परीक्षा को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है।
- प्रथम भाग आंतरिक मूल्यांकन में 30 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा।
- द्वितीय भाग में लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी।
- लिखित परीक्षा में कुल 12 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- बहुविकल्पीय उत्तर के एक प्रश्न तथा दो प्रश्न अति लघु उत्तरीय प्रश्न।
- गद्य और पद्य भाग से गद्यांश एवं पद्यांश से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- लेखकों व कवियों का जीवन परिचय व उनकी रचनाएं भी लिखनी होती हैं।
- संस्कृत के भाग से गद्य एवं पद्य का अनुवाद तथा एक श्लोक लिखना होता है।
- संस्कृत पाठों के आधार पर संस्कृत में प्रश्न पूछे जाते हैं।
- आठवें प्रश्न के रूप में दो-दो अंक के रस छंद अलंकार की परिभाषा व उदाहरण पूछे जाते हैं।
- उपसर्ग प्रत्यय समास विग्रह तथा समास का नाम व तत्सम, पर्यायवाची,संधि का नाम, शब्द रूप, धातु रूप भी पूछे जाते हैं।
- वाक्यों का संस्कृत मे अनुवाद 2 अंकों में पूछे जाते हैं।
- 6 अंक का निबंध, खंडकाव्य से 3 अंक का प्रश्न पूछा जाता है।
यह गुरु मंत्र आएगा छात्र-छात्राओं के काम
- सटीक उत्तर अच्छे अंक प्राप्त करने की कुंजी है।
- प्रश्नों को भलीभांति समझ कर सटीक उत्तर लिखें।
- लेखन स्पष्ट एवं त्रुटि रहित रहे।
- महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शीर्षक डालकर ही लिखें।
- प्रश्नोत्तर खंड वार एवं क्रमानुसार लिखें।
- उत्तर पुस्तिका पर राइटिंग साफ-सुथरी लिखें।
- उत्तर पुस्तिका के अंत मैं अपना अनुक्रमांक अवश्य लिखें।
- उत्तर पुस्तिका में कहीं पर नाम या कोई प्रतीक चिह्न नहीं बनाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।