विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले- बदले जाएंगे अंग्रेजों के समय के कानून

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 04 Feb 2023 02:48 PM (IST)

प्रयागराज में आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के 150वें स्‍थापना द‍िवस पर संबोधन कार्यक्रम का आयोजन क‍िया गया। संबोधन कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू चीफ जस्टिस राजेश बिंदल न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी जस्टिस विक्रमनाथ आद‍ि शाम‍िल हुए।

Prayagraj News: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू
Prayagraj News: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू

प्रयागराज, जेएनएन। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के 150वें स्थापना दिवस समारोह के समापन सत्र में संबोधन कार्यक्रम का आयोजन क‍िया गया। ज‍िसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, चीफ जस्टिस राजेश बिंदल सह‍ित कई न्‍यायधीश शाम‍िल हुए। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। अंग्रेजों का नाम हर जगह से हटाया जाएगा, उसकी प्रक्रिया चल रही है।

सरकार और कोर्ट दोनों जनह‍ित में करते हैं काम- किरेन रिजिजू

सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार के बीच चल रही तनातनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई किसी को धमका नहीं सकता। हम जनसेवक हैं हमको अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। हम जनता के हित की बात करते हैं। कोर्ट भी जनहित में काम करती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सहूलियत के लिए लोवर कोर्ट व हाई कोर्ट की तरह सुप्रीम कोर्ट में हिंदी में बहस व उसका आदेश उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बार व बेंच बहुत बड़ी: न्यायमूर्ति बिंदल

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के 150 में स्थापना दिवस समारोह के समापन सत्र में संबोधन कार्यक्रम में चीफ जस्टिस राजेश बिंदल ने कहा कि यह बात मेरे लिए गर्व का विषय है कि ऐतिहासिक कार्यक्रम मेरे कार्यकाल में हुआ। यह बहुत बड़ी बार और बहुत बड़ी हाईकोर्ट है। यहां अधिवक्ता रहे कन्हैया लाल मिश्रा, शांति भूषण, केशरी नाथ त्रिपाठी प्रेरणास्रोत हैं। न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने कहा कि अधिवक्ता अपने पेशे में बहुत समय देते हैं। परिवार को कम समय देते है। अधिवक्ता बुद्धिजीवी समाज है। एक छत के नीचे यही बुद्धिजीवी वर्ग एकत्रित होता है।

इलाहाबाद बार चार अधिवक्ता से शुरू होकर 31 हजार हो गया। इतनी बड़ी बार और इतनी एकता कही नहीं देखी। कानून मंत्री से निवेदन है यहां हाईटेक लाइब्रेरी दें। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मुकदमे के लिए बेंच बार दोनों दोषी नहीं हैं। आयोजन में केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू के अलावा सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, जस्टिस विक्रमनाथ, हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा, महाधिवक्ता अजय मिश्रा,बार एसोसिएशन अध्यक्ष आरके ओझा, सचिव एसडी सिंह जादौन मंच पर मौजूद हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।