Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Umesh Pal Murder Video तो क्या बच सकती थी उमेश पाल की जान! अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर, वीडियो आया सामने

    By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 11:56 PM (IST)

    Umesh Pal Murder वीडियो में घायलों के परिजन बार बार चिल्ला रहे हैं कि डॉक्टर अभी तक क्यों नहीं आया। वो बार बार पुलिस से पूछ रहे हैं कि डॉक्टर अभी तक क्यों नहीं आया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है?

    Hero Image
    Umesh Pal Murder Video तो क्या बच सकती थी उमेश पाल की जान! अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर

    प्रयागराज, मोहम्मद अम्मार खान। Umesh Pal Murder शहर पश्चिम के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और एक गनर संदीप निषाद की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से पूरे उत्तरप्रदेश में पुलिस पर सवािलया निशान उठ रहे हैं। वहीं अब इस पूरे हत्याकांड की सोशल मीडिया पर वीडियो तैर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उमेश पाल की कितने निर्मम तरीके से हत्या की गई है। वहीं अब इस हत्याकांड के बाद की एक और वीडियो सामने आई है। यह वीडियो उस अस्पताल की है जहां गोली लगने के बाद घायलों को ले जाया गया था।

    अस्पताल से डॉक्टर थे नदारद

    वीडियो में उमेश पाल के साथी और परिजन पुलिस पर चिल्ला रहे हैं। वो कह रहे हैं कि डॉक्टर अभी तक क्यों नहीं आया। बार बार वो कह रहे हैं कि अभी तक डॉक्टर क्यों नहीं आया। वहीं पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

    सरेआम कर दी गई हत्‍या

    शहर पश्चिम के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और एक गनर संदीप निषाद की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से पूरे उत्तरप्रदेश में पुलिस पर सवािलया निशान उठ रहे हैं। वहीं अब इस पूरे हत्याकांड की सोशल मीडिया पर वीडियो तैर रही हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उमेश पाल की कितने निर्मम तरीके से हत्या की गई है।