Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाक अधिकृत कश्मीर में भी एक दिन लहरेगा तिरंगा: केशव प्रसाद मौर्य

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 12:00 PM (IST)

    जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना की तुष्टीकरण की राजनीति और सत्ता प्राप्ति की महत्वाकांक्षा ने भारत के दो टुकड़े कर दिए। उसका दंश भारत आज भी झेल रहा है। इस विभीषिका में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए। डेढ़ करोड़ विस्थापित हुए। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कही। वह मेहता प्रेक्षागृह में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोल रहे थे।

    Hero Image
    पाक अधिकृत कश्मीर में भी एक दिन लहरेगा तिरंगा: केशव प्रसाद मौर्य

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज : जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना की तुष्टीकरण की राजनीति और सत्ता प्राप्ति की महत्वाकांक्षा ने भारत के दो टुकड़े कर दिए। उसका दंश भारत आज भी झेल रहा है। इस विभीषिका में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए। डेढ़ करोड़ विस्थापित हुए। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह मेहता प्रेक्षागृह में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोल रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारत में ऐसे लोग हैं जो कहते हैं हंस के पाकिस्तान लिया है और लड़के हिंदुस्तान लेंगे। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाते हैं। ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस खड़ी है। हम किसी भी कीमत पर अब और भारत का विभाजन नहीं होने देंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली बनकर खड़ा है। वह दिन दूर नहीं भारत विकसित और अखंड राष्ट्र होगा। एक दिन पाक अधिकृत कश्मीर में भारत का तिरंगा लहरेगा।

    सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी ने एक स्वर में कहा कि अब हम किसी भी कीमत पर भारत के और टुकड़े नहीं होने देंगे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया।

    नरेंद्रदेव पांडेय से मिले उप मुख्यमंत्री

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मैर्य वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्रदेव पांडेय से मिलने उनके घर गए। उनकी पत्नी ऊषा पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कुशलक्षेम लिया। कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं। उन्होंने नरेंद्रदेव की विद्वता, समर्पण को प्रेरणादायी बताया।