Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रामा सेंटर में शुरू हुआ मरीजों का इलाज

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 09 Jul 2018 01:00 PM (IST)

    स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का ट्रामा सेंटर शनिवार को उद्घाटन के बाद मरीजों के लिए खुल गया। दूसरे दिन वहां 119 आकस्मिक मरीज पहुंचे। वातानुकूलित ट्रामा सेंटर में मरीजों व तीमारदारों को राहत है।

    ट्रामा सेंटर में शुरू हुआ मरीजों का इलाज

    जागरण सवांददाता, इलाहाबाद : स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का ट्रामा सेंटर शनिवार को उद्घाटन के बाद से चालू कर दिया गया। यहां आने वाले मरीजों को आवश्यकता के अनुसार वार्डो में एडमिट भी किया जा रहा है। वातानुकूलित ट्रामा सेंटर से यहां भर्ती मरीजों को राहत मिल रही है तो वहीं डॉक्टर समेत अन्य स्टॉफ भी उत्साह से मरीजों का इलाज करने में लगे रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसआरएन अस्पताल में वर्षो से वीरान पड़ा ट्रामा सेंटर अब क्रियाशील हो चुका है। वैसे ट्रामा सेंटर का भवन तो काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो चुका था। आक्सीजन पाइप लाइन व कुछ अन्य कारणों से यह चालू नहीं हो पा रहा था। इसे चालू न किए जाने से लगातार शिकायतें शासन स्तर तक पहुंचती रही। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह से जानकारी भी ली थी। अभी हाल में विधानसभा की लोकलेखा समिति भी ट्रामा सेंटर चालू न किए जाने के संबंध में जांच पड़ताल करने पहुंची थी। काफी इंतजार के बाद शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका उद्घाटन किया। अब यह चालू भी हो गया। ट्रामा सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। रविवार को आक्समिक मरीजों को देखा गया है और कुछ मरीजों का आपरेशन भी किया गया। किए गए चार ऑपरेशन

    शनिवार रात नौ बजे से यहां सेवाएं शुरू हो गई। शनिवार को हड्डी व सर्जरी के कुल 10 मरीज भर्ती किए गए। रविवार को नौ मरीज भर्ती हुए। चार ऑपरेशन भी किए गए व 22 मरीजों का प्राथमिक इलाज किया गया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner