Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Prayagraj News of the day, 18 September 2019 गंगा के बाद उफनाई यमुना भी खतरे के निशान से पार

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 18 Sep 2019 08:36 PM (IST)

    गंगा के साथ ही यमुना का पानी भी खतरा निशान पार कर गया। दो तस्‍कर अष्‍टधातु के शंख के साथ धराए। सेल्‍समैन को बंधक बनाकर बदमाशों ने मारपीट की। केस दर्ज हुआ है।

    Top Prayagraj News of the day, 18 September 2019 गंगा के बाद उफनाई यमुना भी खतरे के निशान से पार

    प्रयागराज, जेएनएन। गंगा के बाद यमुना नदी का जलस्‍तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे बाढ़ का पानी और इलाकों में घुसने लगा है। वहीं घूरपुर पुलिस ने गौहनिया ओवरब्रिज के निकट से दो तस्‍करों को अष्‍टधातु से बने शंख्‍ा के साथ दबोचा। इसी क्रम में धूमनगंज में सेल्‍समैन को बंधक बनाकर बदमाशों ने उससे मारपीट की। केस दर्ज हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा के बाद उफनाई यमुना भी खतरे के निशान से पार

    राजस्थान और मध्य प्रदेश के बांधों से छोड़़े गए पानी से उफनाई यमुना भी बुधवार शाम खतरे के निशान को पार कर गईं। गंगा बुधवार शाम को खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर बह रही थीं। दोनों नदियों के विकराल रूप धारण कर लेने से तटीय इलाकों में बाढ़ के पानी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। शहर के 35 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है, 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैैं। इसी तरह लगभग डेढ़ सौ गांवों में बाढ़ की त्रासदी शुरू हो गई है। शहर और देहात के लगभग तीन लाख लोग प्रभावित हो गए हैैं। लगभग 40 हजार एकड़़ फसलें जलमग्न हो गई हैैं।

    अष्टधातु से बने शंख के साथ दो तस्कर घूरपुर में गिरफ्तार 

    घूरपुर पुलिस ने बुधवार की भोर में गौहनिया ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से अष्टधातु की बनी लगभग पौने दो किलोग्राम का एक शंख बरामद हुआ। शंख पर विभिन्न कलाकृतियां बनी हैं। पुलिस के मुताबिक अंतर राष्ट्रीय बाजार में इस शंख की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पकड़े गए मध्य प्रदेश में रीवा जिले के खटखरी चौहना निवासी अमित कुमार शुक्ल और राहुल कुमार सोनी हैं। तलाशी में उनके कब्जे से अष्टधातु की बनी एक शंख बरामद हुई। शंख का वजन 1.8 किलोग्राम है। इस पर भगवान की आकृति बनी है। शंख में 18 मुख और 14 हाथ हैं।

    धूमनगंज में सेल्समैन को बंधक बनाकर पीटा, दर्ज हुआ केस

    धूमनगंज में कुछ लोगों ने सेल्समैन टिंकू यादव को बंधक पीटा। इससे वह जख्मी हो गया। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचे पीडि़त ने राम सिंह यादव व कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है। उमरपुर नीवां निवासी टिंकू यादव एक टेलीकाम कंपनी में सेल्समैन है। दो दिन पहले वह कौशांबी में उपकरण बेचकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक खड़ी करके वह लघु शंका करने लगा। वहां से कुछ दूर आगे बढऩे पर असलहे से लैस युवकों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता मुंह दबाकर उसे एक मकान के भीतर उठा ले गए। फिर लात-घूंसा और डंडे से जमकर पीटा। इससे टिंकू का सिर फट गया और हाथ-पैर में चोट आई। घायल होने पर हमलावर धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।