Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Prayagraj News of the day, 13 August 2019, बाहर से ताला बंद और कमरे में रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Aug 2019 07:22 PM (IST)

    नैनी में एक रिक्‍शा चालक की संदिग्‍ध हाल में फांसी पर लाश लटकती मिली। पत्‍नी ने हत्‍या की आशंका जताई है। मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए। बारिश से राहत मिली पर बाढ की आशंका है।

    Top Prayagraj News of the day, 13 August 2019, बाहर से ताला बंद और कमरे में रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप

    प्रयागराज, जेएनएन। नैनी में रिक्‍शा चालक की संदिग्‍ध हाल में मौत हो गई। बाहर से कमरे के दरवाजे में ताला बंद था। पत्‍नी ने हत्‍या की आशंका जताते हुए ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं धूमनगंज में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पकड़े गए। इसी क्रम में शहरवासियों को दिन भर में कई बार हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। साथ ही गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का संकट उत्‍पन्‍न हो गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की हिदायद दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाहर से ताला बंद और कमरे में रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप

    नैनी थाना क्षेत्र के अरैल गांव में रिक्शा चालक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार को आधी रात को शव कमरे में चुल्ले से लटकते देखा गया। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अरैल गांव निवासी मुन्नू लाल यादव का बड़ा बेटा पप्पू यादव रिक्शा चालक था। कुछ दिन पहले पत्नी सीमा यादव अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थी। सोमवार को कमरे से बदबू आने पर लोगों ने अंदर झांका तो कमरे के चुल्ले से पप्पू का शव लटक रहा था। गांव में रहने वाले एक युवक ने सीमा के पिता ज्ञान सिंह को फोन पर सूचना दी कि उसके दामाद की मौत हो गई है। सीमा ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, 12 पिस्टल बरामद

    धूमनगंज में बदमाशों से शाहगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम से मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते हुए कार से भागने लगे। इस बीच पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 12 पिस्टल बरामद की गई। उनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों में नबील अहमद पुत्र सुहेल अहमद निवासी हरवारा थाना धूमनगंज और भास्कर तिवारी पुत्र इंद्रदेव तिवारी निवासी साकेत नगर थाना धूमनगंज हैं।

    बारिश ने दी गर्मी से राहत, गंगा-यमुना जलस्‍तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका

     उमस भरी गर्मी और सूर्य की चटख किरणों ने लोगों को परेशान कर रखा था। आलम यह था कि न घर में चैन था और न ही बाहर। सूर्य की तल्ख किरणों ने भी परेशान कर रखा था। वहीं आज सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान पर छाए घने बादलों ने झमाझम बारिश की। इसके बाद रुक-रुककर दिन में कई बार रिमझिम बारिश भी हुई। दिन भर आसमान पर बादल भी छाए रहे, जिससे उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। शाम को फिर तेज बारिश हुई। इन दिनों मौसम का यह हाल था, मानो मई और जून की गर्मी हो। दूसरी ओर गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन की ओर से निचलों इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप