Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए है यह अच्छी खबर, नई दिल्ली और उदयपुर के लिए चलने जा रही हैं स्पेशल ट्रेन

    प्रयागराज समेत अन्य शहरों के यात्रियों की सफर में सुविधा के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। 02847/02848 रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल पांच फरवरी से प्रत्येक सोमवार मंगलवार व शुक्रवार को रांची से शाम 0425 बजे चलेगी। सुबह 0338 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।

    By Ankur TripathiEdited By: Updated: Tue, 02 Feb 2021 10:01 PM (IST)
    Hero Image
    यात्रियों की सफर में सुविधा के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

    प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज समेत अन्य शहरों के यात्रियों की सफर में सुविधा के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। 02847/02848 रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल पांच फरवरी से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को रांची से शाम 04:25 बजे चलेगी। सुबह 03:38 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। वापसी में यह गाड़ी सात फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को शाम 04:10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। रात 11:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट स्पेशल चार फरवरी से 

    02315/02316 कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 01:10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी आठ फरवरी से प्रत्येक सोमवार को उदयपुर से रात 12:45 बजे चलेगी।

    02335/02336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल दो फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को भागलपुर से सुबह 09:00 बजे चलेगी। रात आठ बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार, रविवार व मंगलवार को एलटीटी से सुबह 08:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 04:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। 


    मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन सात फरवरी से 

    02361/02362 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज (मुंबई) -आसनसोल सुपरफास्ट सात फरवरी से प्रत्येक रविवार को आसनसोल से शाम 07:45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 07:45 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। 10 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज से सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 07:48 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।