Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पांच वर्षों में तीसरी बार चोरी से देवानंद की तो कमर ही टूट गई, नकदी व आभूषण लेकर चोर फरार

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jun 2022 09:05 AM (IST)

    प्रयागराज के औद्या‍ेगिक क्षेत्र नैनी में देवानंद के घर पिछले पांच वर्षों के अंदर तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। सवाल उठ रहा कि क्‍या चोरों काे पुलिस इस बार पकड़ सकेगी या नहीं।

    Hero Image
    गर्मी में छत पर परिवार के सदस्‍य सो रहे थे। घर में घुसे चोर नकदी, आभूषण लेकर फरार हो गए।

    प्रयागराज, जेएनएन। चोर इतने चालाक हैं कि वे जिस घर में चोरी करने जाते हैं, उसकी पूरी जानकारी भी ले लेते हैं। अब प्रयागराज के यमुनापार स्थित नैनी इलाके में ही देखिए, एक परिवार के सदस्‍य भीषण गर्मी में सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। रात में चाेर घर में घुसे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर 20 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। सुबह घरवालों की नींद खुली और नीचे आए तो चोरी का पता चला। पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजगीर देवानंद के घर चोरी : औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीवी गांव निवासी देवानंद राजगीर है। सोमवार की रात बिजली कट जाने पर देवानंद का पूरा परिवार छत पर सोने चला गया। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली और नीचे गए तो गेट की कुंडी टूटी हुई थी। कमरे में जाकर देखा एक छोटा बक्‍सा गायब था। बड़े बक्से का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बक्से में रखा 20 हजार नकद, चांदी के पायल, सोने की झुमकी और कीमती बर्तन गायब थे।

    खेत में मिला बक्‍सा, सामान गायब था : देवानंद के परिवार के सदस्‍यों ने काफी खोजबीन की तो घर से कुछ दूर पर स्थित खेत में छोटा बक्सा टूटा पड़ा था लेकिन उसमें रखा सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मी कुछ देर बाद वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घर की जांच पड़ताल की, देवानंद से पूछताछ की और कोरम पूरा कर वापस लौट गए। भुक्तभोगी ने तहरीर दी है।

    पांच वर्ष में तीसरी बार चोरी की घटना : देवानंद का कहना है कि पिछले पांच वर्षों के अंदर उनके घर में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह है कि क्‍या चोरों काे पुलिस इस बार पकड़ सकेगी या नहीं।