Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: प्रयागराज में दस साल की लड़की से दर‍िंदों ने की हैवानियत, पूरे शरीर पर म‍िले जलने के न‍िशान

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 02:52 PM (IST)

    Prayagraj News प्रयागराज में एक दस साल की मासूम लड़की संग हैवान‍ियत का एक मामला सामने आया है। लड़की को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल लाया गया था। जहां डाक्‍ट ...और पढ़ें

    Hero Image
    Prayagraj News: प्रयागराज में दस साल की मासूम संग हैवान‍ित

    प्रयागराज, जेएनएन। आर्मी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी द्वारा अनाथालय से गोद ली गई लड़की को गंभीर यातना देने का मामला सामने आया है। उसके पूरे शरीर पर जले का निशान है। नाखून से पूरे शरीर नोचने का निशान है।

    डाक्टरों ने गुप्तांग में लकड़ी डालने का भी संदेह जताया है। उसे इलाज के लिये एक महिला लेकर कैंट अस्पताल पहुंची थी। बताया कि भाई ने लड़की का एक हाथ तोड़ दिया है। उसका एक्सरे कराना है।

    जांच के दौरान डाक्टरों को शक हुआ तो महिला को बैठा लिया और कैंट पुलिस को बुला कर उस महिला को सौंप दिया। लड़की का अस्पताल में इलाज हो रहा है। लड़की को प्रीतम नगर से लाया गया है। कैंटोनमेंट अस्पताल के डाक्टर सिद्धार्थ पांडेय का कहना है कि लड़की उम्र करीब दस वर्ष है, पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है, वह अपनी जांच करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की को जब तक वैधानिक रूप से कोई लेने नहीं आता है तब तक उसका पूरा इलाज कैंट अस्पताल अपने खर्च पर कराएगा। अगर लड़की को इलाज के लिए किसी दूसरे जिले में भेजना पड़ेगा तो भी उसका खर्च कैंट अस्पताल उठाएगा।