Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार डीआइओएस ब्रजेश की संपत्ति खंगालने प्रयागराज और प्रतापगढ़ आ सकती है जांच टीम

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Thu, 14 Apr 2022 08:04 PM (IST)

    पेपर लीक केस में फंसने के बाद गिरफ्तार बलिया के निलंबित डीआइओएस ब्रजेश मिश्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी संपत्ति की जांच के आदेश के बाद प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ में भी टीम आने की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    बलिया के निलंबित डीआइओएस ब्रजेश मिश्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    प्रयागराज, जेएनएन। यूपी बोर्ड पेपर लीक केस में फंसने के बाद गिरफ्तार बलिया के निलंबित डीआइओएस ब्रजेश मिश्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी संपत्ति की जांच के आदेश के बाद प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ में भी टीम आने की आशंका जताई जा रही है। वह प्रतापगढ़ में भी बीएसए व डीआइओएस के रूप में रह चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तारी के बाद आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने का शासन से आदेश 

    यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में निलंबित किए गए ब्रजेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने का आदेश शासन ने दिया है। जल्द ही संबंधित जांच एजेंसी इसकी पड़ताल शुरू करेगी। वह चूंकि प्रतापगढ़ में भी दो साल डीआईओएस व तीन साल से अधिक समय तक बीएसए रह चुके हैं। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति की जांच की जानकारी होने पर यहां लोग चर्चा करते नजर आए कि हो सकता है जांच टीम यहां भी आए।

    प्रयागराज में है आलीशान बंगला, पत्नी की नियुक्ति रही विवादित

    उल्लेखनीय है कि ब्रजेश मिश्र ने प्रयागराज में तैनाती के दौरान यहां सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के निकट आलीशान बंगला तैयार कराया था। यह बंगला कई करोड़ रुपये कीमत का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं,  प्रयागराज में ब्रजेश के बीएसए रहते उनकी पत्नी की नियुक्ति का मामला भी काफी विवादित रहा है। ये सब मामले अब दब गए थे लेकिन पेपर लीक होने पर बलिया में गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश पर कानूनी घेरा कस गया है। आय से अधिकर संपत्ति की जांच शुरू होने के साथ ही डीआइओएस की करतूतों को खंगाला जाने लगा है।